फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो चाय पर बुलाएगा, वह टिकट नहीं पाएगा : छोटेपुर

Fri, 15 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते सुच्चा सिंह छोटेपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटपुर ने कहा है कि जो भी पार्टी वर्कर उन्हें चाय या लंच पर अपने घर बुलाते हैं, वह घर टिकट का दावेदार नहीं होगा। चाय पानी पीने के बाद आप वर्करों समेत विरोधी पार्टियां कयास लगाने लगती हैं कि शायद उस घर में किसी उम्मीदवार को टिकट मिलेगी। छोटेपुर शुक्रवार को मंडी गोबिंदगढ़ में पार्टी वर्करों से मिलने आए थे। 
विज्ञापन


पार्टी के यूथ मैनिफेस्टो के कवर पेज पर श्री हरमंदिर साहिब की फोटो समेत झाड़ू प्रकाशित करने पर छोटेपुर ने कहा कि मैनिफेस्टो के बारे में पहले पार्टी ने उनसे राय नहीं ली, अब पूछ लिया करेंगे। इंडिया टुडे के कवर पर केजरीवाल की निहंग वेश में प्रकाशित फोटो पर छोटेपुर ने कहा कि मैगजीन के प्रकाशकों ने बहुत बड़ी गलती की है। हम पार्टी के लीगल सैल की सलाह पर मैगजीन मालिकों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

मालेरकोटला कुरान बेअदबी मामले पर छोटेपुर ने कहा कि आप विधायक नरेश यादव शरीफ इंसान हैं। जब ड्रग रैकेट में फंसे जगदीश भोला ने मजीठिया का नाम उगला था तो ईडी ने मजीठिया से पूछताछ की थी। उस समय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि अपराधी व्यक्ति पर क्यों विश्वास किया जाए। ऐसे में बादल सरकार बेअदबी मामले के आरोपियों के आरोपों को क्यों नहीं नकारती। अगर नरेश यादव पर मामला दर्ज हुआ है तो मजीठिया पर भी होना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर छोटेपुर ने कहा कि कैप्टन बोल रहे हैं कि सीएम बनने के बाद नशे के मामले में अगर बादल परिवार का नाम आता है तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। कैप्टन जब पहले पंजाब के सीएम थे तो उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया था। कैप्टन समेत पंजाब के लोगों को भी पता था कि बादल परिवार का सारा पैसा कहां और किसके पास है। अगर हमारी सरकार बनीं तो कैप्टन वाला काम हम जरूर करेंगे। छोटेपुर ने कहा कि जुलाई के आखिर तक कुछ उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें