फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपाल सिंह चीमा बोले- बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान, भरपाई करे अमरिंदर सरकार

Wed, 24 Mar 2021 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य की अमरिंदर सरकार किसानों के हितों की बजाय उद्योगपतियों के हितों की रक्षा कर रही है...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी ने इस स्थिति में पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार से किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस समय देश के किसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है। वे केंद्र सरकार के ‘काले कृषि कानूनों’ के कारण भी परेशान हो रहे हैं, तो राज्य की अमरिंदर सरकार किसानों के हितों की बजाय उद्योगपतियों के हितों की रक्षा कर रही है। इसी बीच खराब हुए मौसम के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि किसानों को हुए नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, जिससे वे परेशान न हों।

आप नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैर-क़ानूनी तरीकों से किसानों को परेशान कर रही है। वह किसानों से बातचीत का रास्ता अपनाने की जगह तानाशाही रवैया अपना रही है और अपनी मनमर्जी से किसानों पर नये-नये कानून थोप रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत कर विवादित कानूनों को वापस लेना चाहिए, जिससे देश के किसानों और कृषि दोनों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें