हैलीपेड के लिए 23 एकड़ फसल तबाह
राजन ने बताया कि आरटीआई की सूचना में बताया गया कि हैलीपेड एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए 23 एकड़ जगह को जिला प्रशासन ने कवर किया था। इस जमीन में खड़ी पूरी फसल को तबाह कर दिया गया था। इसके बाद जमीन मालिक को पांच लाख रुपये मुआवजा राशि जारी कर दी गई। राजन ने सवाल उठाया कि कूदरती आफत से बर्बाद हुई फसल के पीड़ित किसानों को अभी तक पूरी तरह से मुआवजा नहीं मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री मान ने अपनी रैली और केजरीवाल को खुश करने के लिए चार करोड़ 16 लाख रुपये तक खर्च कर दिए गए।
शहीद भगत सिंह के नाम का उपयोग कर सत्ता में आई आप
राजन ने कहा कि दिल्ली एवं पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के नाम का उपयोग किया। सत्ता में आने पहले केजरीवाल और भगवंत मान अपने आप को आम घरों के बच्चे बताते थे, लेकिन जैसे ही दोनों मुख्यमंत्री बने तो पिछले वीवीआईपी को भी पीछे छोड़ते हुए बड़े वीवीआईपी बन गए।
कर्ज में डूब रहा पंजाब
राजन ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही स्टेज से लोगों के सामने इमोशनल बातें करके उनका वोट प्राप्त करने के बाद सरकार बनते ही उन्हीं वोटरों को भूल जाते हैं। पंजाब की तरह अब हरियाणा में भगवंत मान केजरीवाल की पत्नी पर खूब खर्च कर रहे हैं। इससे पंजाब और कर्ज में डूबता जा रहा है।