फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना नगर परिषद चुनाव: आप प्रत्याशी हरीश गुप्ता निर्विरोध विजयी, कैबिनेट मंत्री ने सौंपा विजय पत्र

Tue, 19 May 2026 08:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

उनके निर्विरोध चुने जाने के बाद विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य उम्मीदवारों ने भी इस जीत पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
आप प्रत्याशी हरीश गुप्ता निर्विरोध विजयी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना नगर परिषद चुनाव में वॉर्ड नंबर-12 से  उम्मीदवार हरीश गुप्ता बिना मुकाबला लड़े निर्विरोध विजयी घोषित किए गए हैं। उनके मुकाबले में चुनावी मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार राजेश मेशी और उनके भाई ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद हरीश गुप्ता के सामने कोई अन्य उम्मीदवार नहीं बचा, जिसके चलते उन्हें आधिकारिक रूप से विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर तरुणप्रीत सिंह सौंद ने रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी में हरीश गुप्ता को जीत की शुभकामनाएं दीं और उन्हें विजेता का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर उनकी पत्नी कविता गुप्ता, जो वूमेन कॉलेज में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, भी उपस्थित रहीं।

विशेष बात यह है कि हरीश गुप्ता पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने के बाद विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य उम्मीदवारों ने भी इस जीत पर खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों के अनुसार, खन्ना के इतिहास में संभवतः यह पहली बार हुआ है कि कोई उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही पार्षद निर्वाचित हुआ हो। यह जीत वार्ड नंबर 12 में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें