फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: भगत सिंह के नाम की जीएनडीयू में लगाई जाएगी चेयर, सीएम भगवंत मान ने की घोषणा

Wed, 28 Sep 2022 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

भगत सिंह के जन्मदिवस पर गांव खटकड़कलां में सीएम ने घोषणा की। उन्होंने ये भी कहा कि शहीद के नाम पर अब पुरस्कार दिए जाएंगे। भगवंत मान ने यहां सियासी दलों पर भी तंज कसे।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के पिता की समाधि को नमन करते सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर बुधवार को शहीद के पैतृक गांव खटकड़कलां में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान ने आधे घंटे के भाषण में शहीद के जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने चंद शब्दों में विरोधी दलों पर भी प्रहार किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जीएनडीयू यूनिवर्सिटी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर एक चेयर का गठन किया जाएगा और इसके अलावा शहीद के नाम पर पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें अलग अलग वर्गों में शानदार काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हमेशा इस बात से डरते रहे कि आजादी के बाद देश किन हाथों में होगा और यही उनकी चिंता थी। 70 वर्ष तक राज करने वाले दलों ने उनकी चिंता को सही ठहराया, लेकिन अब पंजाब सही हाथों में आ चुका है। पंजाब ही नहीं पूरे देश को सही हाथों में सौंपना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Jalandhar News: आधे घंटे तक सिविल अस्पताल में OPD रही ठप, डॉक्टरों ने इमरजेंसी के गेट पर दिया धरना

भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि हमें धर्म से ऊपर उठकर सोचना होगा और पूरे देश को तरक्की की ओर ले जाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ही असली भारत रत्न हैं। जबकि दो प्रधानमंत्री ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने खुद अपने लिए ही भारत रतन की फाइल पर साइन कर दिए।

उन्होंने यह बात कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कही। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर जय किशन रौड़ी, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, विधायक संतोष कटारिया, प्रवक्ता मलविंदर कंग, जिला प्रधान सतनाम चेची, जिला सेक्रेटरी गगन अग्निहोत्री, नवांशहर हलका इंचार्ज ललित मोहन बल्लू, कुलजीत सरहाल, यूथ विंग जिला प्रधान विनीत जाडला आदि उपस्थित थे।


कड़ी सुरक्षा के कारण लोगों को कार्यक्रम स्थल में नहीं जाने दिया
पुलिस सुरक्षा काफी कड़ी थी और शहीद के बुत के पास सीएम के आने से पहले किसी को नहीं जाने दिया गया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। क्योंकि सरकारी कार्यक्रम स्थल के आसपास भी किसी को फटकने नहीं दिया गया। पुलिस ने पंडाल में काले कपड़े पहने लोगों को भी जाने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में आम आदमी पार्टी के कई वर्करों को भी वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन

बेरोजगार पीटीई अध्यापक चढ़े टंकी पर
सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले बेरोजगार पीटीई अध्यापक यूनियन के 2 सदस्य खटकड़कलां में पानी की टंकी पर चढ़ गए तथा उन्होंने सीएम से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पाया। इस दौरान इन 2 सदस्यों के कई साथियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में भी ले लिया, ताकि सीएम के कार्यक्रम में किसी तरह का शोर-शराबा न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें