फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर कातिलाना हमला: कपूरथला में 15 से 20 बदमाशों ने हथियारों से किया हमला, खून से लथपथ युवक मांगता रहा मदद

Fri, 13 Sep 2024 10:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में देर रात 15 से 20 हमलावरों ने एक युवक पर हथियारों के साथ हमला कर दिया। युवक को हमलावरों से छुड़वाने और उसकी मदद कोई आगे नहीं आया। 
विज्ञापन
हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में रमणीक चौक के नजदीक रात लगभग 8:30 बजे एक युवक पर हथियारों से लैस 15 से 20 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक मदद मांगता रहा। वहीं, सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीसीआर टीम ने घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक की पहचान मच्छर कॉलोनी के रहने वाले मोहन के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग कपूरथला के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा रहे हैं। मोहन ने बताया कि वह चारबत्ती चौक के नजदीक एक किरयाना दुकान पर काम करता है। शुक्रवार रात वह छुट्टी कर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रमनीक चौक के नजदीक 15 से 20 बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसपर हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया। 

घायल मोहन ने बताया कि हमलावर युवकों के हाथ में बेसमेंट, किरपान, कड़े व अन्य हथियार भी थे। जिससे उन्होंने उसपर हमला किया। हमलावरों ने मुंह ढके हुए थे। 
विज्ञापन


वहीं डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना स्थल पर मौजूद लोगों से और उसके साथियों से पूछताछ जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें