फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण, 15 घंटे में बिकीं एयर इंडिया की 22 हजार टिकटें

Sun, 07 Jun 2020 01:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : Air India
विज्ञापन

कोरोना के कहर की वजह से पिछले कुछ महीनों से कई देशों में लॉकडाउन किया गया जिसकी वजह से यातायात बंद थे। लेकिन वंदे भारत मिशन के तहत लोगों को अन्य देशों से वापस लाया जा रहा है। एयर इंडिया ने वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत शुक्रवार शाम पांच बजे से टिकटों की बिक्री शुरू की है। 

विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे तक यानी 15 घंटे में ही 22,000 से अधिक सीटें बिक गई है। कंपनी ने कहा है कि वेबसाइट ने छह से सात गुना अधिक ट्रैफिक आया। बुकिंग अमेरिका, कनाडा, यूके और यूरोप के चुनिंदा गंतव्य के लिए की गई है। फ्लाइट की बुकिंग शुरू होने के 2 घंटे के भीतर ही एयरलाइन की वेबसाइट को छह करोड़ हिट मिले थे। 


पहले दो घंटे में अकेले वेबसाइट के जरिए 17 सीट की बुकिंग हुई। कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में अधिक गंतव्य के लिए ज्यादा सीट एड की जाएंगी। मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब भारत इटली को पीछे छोड़कर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं। भारत में शनिवार सुबह 8:00 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है।

वहीं ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का आईएनएस जलाश्व मालदीव की राजधानी माले से भारतीयों को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंच गया है। इसके साथ ही आईएनएस जलाश्व अकेले 2,700 भारतीयों को मालदीव और श्रीलंका से स्वदेश ला चुका है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें