फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Samudra Setu: मालदीव से नौसैनिक पोत आईएनएस जलाश्व से कोच्चि पहुंचे 588 भारतीय नागरिक

Sun, 17 May 2020 02:34 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
आईएनएस जलाश्व - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन समुद्र सेतु और वंदे भारत मिशन चला रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत मालदीव में फंसे हुए 580 से अधिक भारतीय नागरिक रविवार को आईएनएस जलाश्व नौसैनिक पोत में सवार होकर कोच्चि पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ये नागरिक भारत सरकार के ऑपरेशन समुद्र सेतु के दूसरे चरण के तहत यहां पहुंचे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के तहत भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस जलाश्व में मालदीव से सवार हुए 588 भारतीय रविवार को सुबह 11:30 बजे कोच्चि बंदरगाह पर उतरे।

अधिकारियों के मुताबिक मालदीव से यहां पहुंचे भारतीयों के तीसरे समूह में केरल के 568 लोग, तमिलनाडु के 15, तेलंगाना के तीन और लक्षद्वीप के दो लोग शामिल हैं। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत यह तीसरा नौसैनिक पोत है जो कोच्चि पहुंचा है।
विज्ञापन


इससे पहले 10 मई को मालदीव से 698 भारतीय नौसेना के जहाज में सवार होकर यहां पहुंचे थे। दो दिन बाद, नौसैनिक पोत आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीय नागरिकों को लेकर यहां पहुंचा था।

आईएनएस जलाश्व शनिवार सुबह मालदीव से 588 भारतीयों को लेकर निकला था। इस दौरान वहां भारत के उच्चायोग ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराने के लिए मालदीव की सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें