फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरें: यूक्रेन की 'ब्यूटी क्वीन' ने रूस को ललकारा, मिलिट्री ज्वॉइन कर दिया पुतिन को बड़ा चैलेंज

Mon, 28 Feb 2022 08:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
विज्ञापन
1 of 6
Anastasiia Lenna - फोटो : Instagram@ Anastasiia Lenna
रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर लगातार हमले जारी हैं। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए अब यूक्रेन के आम नागरिकों ने भी हथियार उठा लिया है। इसी क्रम में यहां की ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन, अनास्तासिया लेना, कथित तौर पर रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। उन्होंने बंदूक उठाकर और मिलिट्री यूनिफॉर्म में तस्वीर पोस्ट कर रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ललकारा है।अनास्तासिया लेना साल 2015 में मिस यूक्रेन का खिताब जीत चुकीं हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Anastasiia Lenna - फोटो : Instagram@ Anastasiia Lenna
उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कब्जे की नीयत से जो भी यूक्रेन सीमा में घुसपैठ की कोशिश करेगा वह मारा जाएगा।  लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि उन्होंने अपने घर की रक्षा करने के लिए हथियार उठा लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Anastasiia Lenna - फोटो : Instagram@ Anastasiia Lenna
बता दें कि अनास्तेसिया लेना के इंस्टाग्राम पर 75 हजार फॉलोवर्स हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूक्रेन के लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

4 of 6
Anastasiia Lenna - फोटो : Instagram@ Anastasiia Lenna
अनास्तासिया ने सैनिकों के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की तस्वीर भी साझा कीं और उन्हें एक सच्चा और मजबूत नेता बताया।
विज्ञापन

5 of 6
Anastasiia Lenna - फोटो : Instagram@ Anastasiia Lenna
अनास्तासिया ने एक अन्य पोस्ट में मजाक करते हुए लिखा कि  हमारी यूक्रेन की सेना जिस तरह से लड़ रही है, नाटो को यूक्रेन में शामिल होने के लिए अप्लाइ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anastasiia Lenna - फोटो : Instagram@ Anastasiia Lenna
बता दें कि इससे पहले यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रुडिक की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह एक बंदूक थामे हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें