Typhoon Hagibis
- फोटो : PTI
तूफान के कारण 36 हजार घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कनागवा और मचीदा जिलों में करीब 45 हजार घरों में बिजली कट गई है। तूफान के कारण 1930 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इस भयावह आपदा से जापान में सड़क, रेल व हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है।
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ' भारत इस मुश्किल घड़ी में जापान के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। भारतीय नौसेना को तुरंत सहायता करने में प्रसन्नता होगी'
नौसेना ने तूफान प्रभावित जापान को सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सह्याद्री और आइएनएस किल्टन को तैनात किया है।