फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली: 150 फीट की ऊंचाई पर तारों में उलझा विमान, डेढ़ घंटे तक 'विंग्स' पर बैठे रहे पायलट और यात्री

Sun, 13 Oct 2019 12:07 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Plane Crash in Italy - फोटो : Social Media
इटली के लोम्बार्डी प्रांत में एक आश्चर्यजनक विमान दुर्घटना सामने आई है। यहां एक छोटे विमान पर सवार पायलट और एक यात्री की जान उस वक्त सांसत में आ गई, जब विमान तारों में उलझ कर हवा में लटक गया। गनीमत रहा कि कोई अनहोनी नहीं हुई और पायलट संग यात्री को बचा लिया गया। 

आगे की स्लाइड में देखें, कैसे हुई दुर्घटना, कैसे चला बचाव अभियान: 
विज्ञापन

2 of 5
Plane Crash - फोटो : Social Media
एक छोटा विमान इटली के आल्प्स पर्वत के पास से गुजर रहा था, तभी वहां स्थित प्रातो वेलिनटिना स्की रिसॉर्ट के केबल में फंस कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान का एक विंग टूट गया। गनीमत रहा कि विमान जमीन पर नहीं गिरा। 
विज्ञापन

3 of 5
Plane Crash - फोटो : Social Media
दुर्घटना के बाद पायलट और यात्री विमान के विंग्स पर जा बैठे। करीब डेढ़ घंटे तक हवा के बीच फंसे रहे। दोनों अपनी जान बचाने के लिए बचाव टीम का इंतजार करने लगे।

4 of 5
Plane Crash - फोटो : Social Media
विमान के क्रैश होने की जानकारी मिलने के बाद इटली की राष्ट्रीय गुफा और पर्वतीय बचाव इकाई कॉर्पो नाजियोनेल सोकोर्सो अल्पिनो इस्पेलोलोगिको(सीएनएसएएस) ने बचाव अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया। इसके बाद 62 साल के पायलट और 55 साल के यात्री को बचाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Plane Crash - फोटो : SocialMedia
बचाव टीम सीएनएसएएस के प्रवक्ता वाल्टर मिलान ने बताया कि दोनों बहुत ही भाग्यशाली थे। यह चमत्मकार ही कि दोनों की जान बच गई। क्योंकि बचाव अभियान के दौरान भी विमान केबल के बीच ही उलझा रहा। हादसे में पायलट को मामूली चोटें आई हैं। उसे सेंडेलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 55 साल के यात्री को सकुशल बचा लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें