फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: शेख हसीना ने जीता बांग्लादेश का आम चुनाव, आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 08 Jan 2024 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बांग्लादेश में हिंसक वारदातों व मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बहिष्कार के बीच रविवार को मतदान हुआ। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से ब्रिटेन की दो दिवसीय दौरे पर होंगे। उनकी यात्रा इसलिए भी अहम मना जा रही है, क्योंकि 22 वर्षों बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली ब्रिटेन यात्रा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

विज्ञापन

2 of 11
शेख हसीना चार दिनों के दौरे पर भारत पहुंच गई हैं - फोटो : PTI

शेख हसीना ने दर्ज की आम चुनावों में जीत
बांग्लादेश में हिंसक वारदातों व मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बहिष्कार के बीच रविवार को मतदान हुआ। मतगणना के दौरान बांग्लादेश चुनाव आयोग ने देर रात प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की पुुष्टि की। इसी के साथ शेख हसीना का पांचवी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। आम चुनाव के लिए करीब 40 प्रतिशत मतदान हुआ। शेख हसीना लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री का पद संभालेंगी। वह 1996 से 2001 तक भी पीएम रह चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : social media

PM मोदी आज से गुजरात दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। साथ ही पीएम वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 (वीजीजीएस) का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

22 साल बाद आज ब्रिटेन जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से ब्रिटेन की दो दिवसीय दौरे पर होंगे। उनकी यात्रा इसलिए भी अहम मना जा रही है, क्योंकि 22 वर्षों बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली ब्रिटेन यात्रा होगी। इस यात्रा से दोनों देशों की रणनीतिक व सुरक्षा साझेदारी को बल मिलेगा। उम्मीद है, लड़ाकू विमानों के विकास समेत अन्य सैन्य मंचों में साझेदारी के मुद्दे पर भी बात आगे बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल जम्मू-कश्मीर दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ जनवरी को जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के व्यापक विकास का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही वह विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital

PM मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय - फोटो : amar ujala

चंपत राय बोले- मंदिर रामानंद संप्रदाय का है, शैव शाक्त और संन्यासियों का नहीं
प्राण प्रतिष्ठा में 125 संत परंपराओं के महात्मा, सभी 13 अखाड़े व सभी छह दर्शन के महापुरुष-धर्माचार्य आएंगे। तैयारियों, पूजा-पद्धति को लेकर चंपत राय ने उपमिता वाजपेयी और महेंद्र तिवारी के साथ बातचीत में अपनी राय रखी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सर्दी व शीतलहर के साथ सुबह नगर में छाया कोहरा । संवाद

चार राज्यों में शीतलहर और 14 में कोहरा
सर्दी का सितम जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर चली। अभी दो दिन तक इसके जारी रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, 14 राज्यों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। ट्रेनों की रफ्तार भी कम रही, जिससे वे घंटों देरी से गंतव्यों पर पहुंचीं। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8-10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु - फोटो : सोशल मीडिया

तख्तापलट रोकने से इलाज तक हर मदद करता है भारत
पर्यटन के साथ-साथ मालदीव भारत पर लगभग हर क्षेत्र में आश्रित है। इसे वर्ष 1966 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिली, भारत पहला देश था, जिसने मालदीव की स्वतंत्रता को मान्यता दी। तभी से सैन्य, रणनीतिक, आर्थिक, औद्योगिक, चिकित्सकीय और सांस्कृतिक जरूरतों के लिए मालदीव हम पर आश्रित रहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

2024 में 1,75,000 यात्री कर सकेंगे हज यात्रा
भारत के मुस्लिमों के लिए एक अच्छी खबर है। हज के लिए भारत और सऊदी अरब ने एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत 2024 में नई दिल्ली को वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala

टाइम्स स्क्वायर पर होगा प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देश में ही नहीं विदेश में भी होगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में भी किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी रामभक्तों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी समारोह की तैयारियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उन्होंने उन अनुष्ठानों और नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी मांगी है जिनका उन्हें पालन करना आवश्यक है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें