फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सऊदी अरब में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत, अमेरिका में फिर गोलीबारी

Tue, 28 Mar 2023 07:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने इस बार एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। गोलीबारी में सात लोगों की मौत हुई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट सोमवार को लक्षद्वीप के अयोग्य सांसद (एनसीपी) मोहम्मद फैजल पीपी की सदस्यता बहाली में लोकसभा सचिवालय से की जा रही देरी के खिलाफ याचिका पर 28 मार्च को विचार करने पर सहमत हो गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Saudi Bus Accident - फोटो : सोशल मीडिया
सऊदी अरब में यात्रियों से भरी बस में लगी आग
सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने बताया कि दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अधिकांश तीर्थ यात्री हैं, जो पवित्र रमजान महीने में उमरा (इस्लाम धर्म में एक तरह की पूजा) करने के लिए मक्का शहर जा रहे थे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
अमेरिका में फिर गोलीबारी, सात की मौत
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने इस बार एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। घटना नैशविल क्रिश्चियन स्कूल की है। गोलीबारी में सात लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है हमलावर एक युवती थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
मोहम्मद फैजल पीपी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
लक्षद्वीप के अयोग्य सांसद की याचिका पर सुप्रीम सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को लक्षद्वीप के अयोग्य सांसद (एनसीपी) मोहम्मद फैजल पीपी की सदस्यता बहाली में लोकसभा सचिवालय से की जा रही देरी के खिलाफ याचिका पर 28 मार्च को विचार करने पर सहमत हो गया। हत्या के प्रयास मामले में उनकी दोषसिद्धि और 10 साल की जेल की सजा पर 25 जनवरी को केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
अमेरिका के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल - फोटो : ANI
राहुल गांधी मामले पर आया अमेरिका का बयान
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने सोमवार को कहा, संयुक्त राज्य भारतीय अदालतों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले की निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा, अमेरिका अपने भारतीय भागीदारों के साथ हमारे संबंधों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर भारत सरकार के साथ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश बोले- BJP को हटाने के लिए क्षेत्रीय दलों का सहयोग करे कांग्रेस
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने अपने संगठनात्मक उद्देश्यों को सामने रखते हुए माफिया अतीक अहमद के मामले पर भी बेबाकी से बात रखी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को हटाया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री गुलाम रब्बानी को सोमवार को हटा दिया। गुलाम रब्बानी अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया ChatGPT का इस्तेमाल
देश में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर कानूनी सलाह ली। हाईकोर्ट ने चैट जीपीटी से मिले उत्तर को आधार बनाकर एक आपराधिक मामले में आरोपी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
राहुल गांधी। - फोटो : ANI
राहुल गांधी को एक और झटका, खाली करना होगा सरकारी बंगला
लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक और झटका लगा है। उन्हें जल्द ही सरकार की ओर से आवंटित बंगला खाली करना होगा। इस संबंध में उन्हें अब लोकसभा आवास समिति ने नोटिस दिया है। नोटिस में राहुल को 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक की इजाजत दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
गिर गाय - फोटो : Wiki
NDRI में जन्मी दुनिया की गिर नस्ल की गाय की पहली क्लोन ‘गंगा’
पशु क्लोनिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) ने देश की पहली गाय की क्लोन एवं दुनिया की पहली गिर नस्ल की गाय की क्लोन पैदा की है। जिसका नाम सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने गंगा रखा है। इसे जलवायु परिवर्तन के बीच दुग्ध उत्पादन के लिए क्रांति माना जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
अमरनाथ यात्रा - फोटो : amar ujala
अमरनाथ यात्रा 2023: पहली बार यात्रियों का ऑनलाइन टिकट होगा बुक
अमरनाथ यात्रियों को इस बार जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) बसों के जरिये और सुविधाएं मुहैया करवाने वाला है। यात्री अब मोबाइल फोन से टिकट बुक करने के साथ ही अपनी बस को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें