फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: फिर सड़कों पर प्रदर्शनकारी, राष्ट्रपति भवन के स्वीमिंग पूल में भी घुसे, तस्वीरों में देखें श्रीलंका संकट

Sat, 09 Jul 2022 05:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच जनता का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है। देशभर में तेल और बाकी जरूरत के सामान की कमी के बीच लोग एक बार फिर सड़कों पर हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने शनिवार को राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग के साथ उनके आवास का घेराव कर लिया। 
 
विज्ञापन
1 of 6
श्रीलंका में प्रदर्शनकारी। - फोटो : social media
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच जनता का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है। देशभर में तेल और बाकी जरूरत के सामान की कमी के बीच लोग एक बार फिर सड़कों पर हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने शनिवार को राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग के साथ उनके आवास का घेराव कर लिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के परिसर तक घुसे

2 of 6
श्री लंका में हालात बेकाबू - फोटो : social media
कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के परिसर तक घुस आए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने राष्ट्रपति को आवास से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। श्रीलंका के एक टीवी चैनल सिरासा टीवी की ओर से जारी फुटेज में तो भीड़ को राष्ट्रपति आवास के अंदर घुसते भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

श्रीलंका का झंडा लहराते प्रदर्शनकारी

3 of 6
श्रीलंका में प्रदर्शनकारी। - फोटो : social media
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान वे सरकारी आवास के मेन गेट पर चढ़कर बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया।
 

4 of 6
गोतबाया राजपक्षे के घर को घेरने वाले प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने की पानी की बौछार। - फोटो : Social Media
इस दौरान सुरक्षाबल पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश करती रही। प्रदर्शन के दौरान करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन के भीतर स्वीमिंग पूल में नहाते प्रदर्शनकारी

5 of 6
राष्ट्रपति भवन के भीतर स्वीमिंग पूल में नहाते प्रदर्शनकारी - फोटो : social media
राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद प्रदर्शनकारी भवन के हॉल में, कमरों में घूमते ही नहीं बल्कि स्विमिंग पूल में नहाते नजर आए। वहीं, नौसेना के जहाज पर गोटबाया का सामान रखे जाने के फुटेज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में कुर्सी पर बैठकर विजय वाली मुस्कान के साथ प्रदर्शनकारी महिला

6 of 6
राष्ट्रपति भवन में कुर्सी पर बैठकर विजय वाली मुस्कान के साथ प्रदर्शनकारी महिला। - फोटो : social media
राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद महिला की तस्वीर सामने आई है। इसमें प्रदर्शनकारी महिला कुर्सी पर बैठी है और उसके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें