साल 2003 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया’ तो आप सभी को याद ही होगी। कोई मिल गया उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म में ऋतिक ने रोहित मेहरा का किरदार निभाया था जिसे रेडियो सिगनल के जरिए ब्राह्मण से रेडियो सिगनल्स मिले थे। भले ही ये एक काल्पनिक फिल्म थी लेकिन अब ऐसा असलीयत में हुआ है। जी हां, आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि साइंटिस्ट को लंबे वक्त के बाद ब्रह्माण्ड से एक अजीब से रेडियो सिग्नल मिले हैं। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद कैनेडियन वैज्ञानिकों ने दी है। साइंटिस्ट ने बताया उन्हें 'Fast Radio Burst’ यानी FRB से उन्हें सिग्नल मिले हैं।