फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अपार्टमेंट में हैं 10 ऐसे फ्लैट जिसे देखने भर के लिए देने होंगे 6 करोड़

Tue, 21 Nov 2017 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्टोरिया हार्बर - फोटो : File Photo
हांगकांग दुनिया का सबसे महंगा प्रॉपर्टी मार्केट तो है ही, यहां प्रॉपर्टी देखना भी सबसे महंगा है। यहां के सबसे बड़े डेवलपर सुन हंग काई प्रॉपर्टीज ने विक्टोरिया हार्बर नाम से कॉम्पेलक्स बनाया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
विक्टोरिया हार्बर - फोटो : File Photo
वैसे तो इसके 5 टावर में छोटे-बड़े 355 फ्लैट हैं, लेकिन 10 लक्जरी अपार्टमेंट की नीलामी होगी। इन्हें देखने के लिए इच्छुक ग्राहक को पहले 6 करोड़ रुपए बतौर सिक्युरिटी जमा कराने पड़ेंगे। इसके बाद वो डेढ़ घंटे तक अपार्टमेंट्स देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
विक्टोरिया हार्बर - फोटो : File Photo
हालांकि फ्लैट देखने के बाद अगर ग्राहक इसे नहीं खरीदता है तो उसे रकम लौटा दी जाएगी। नीलामी के लिए अभी कोई न्यूनतम कीमत नहीं रखी गई है, लेकिन आसपास के इलाकों में ऐसे फ्लैट की कीमत 55-60 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन

4 of 4
विक्टोरिया हार्बर - फोटो : File Photo
बता दें कि 2015 में यहां एशिया का सबसे महंगा फ्लैट बिका था। यहां एक लक्जरी अपार्टमेंट में 59.7 करोड़ हांगकांग डॉलर में बिका था। भारतीय रुपए के हिसाब से इसकी कीमत 500 करोड़ से ज्यादा बनती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें