एयर कनाडा की फ्लाइट की शुक्रवार को सेन फ्रेंसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गलत लैंडिंग हुई।   एयर कनाडा की एसी759 फ्लाइट ने 135 पैसेंजर और चालक दल के पांच सदस्यों के साथ टोरंटो से उड़ान भरी थी।   इस पूरे घटनाक्रम की जांच अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन कर रहा है। लैंडिंग के समय पायलट की गलती की वजह से टैक्सीवे में लैंडिंग करवाई गई जहां पहले से ही चार प्लेन उड़ान के लिए खड़़े थे।   प्लेन वहां मौजूद चार एयरक्राफ्ट से टकराने से बाल बाल बचा। इसकी भी जांच चल रही है कि इन एयरक्राफ्ट के बीच कितनी दूरी थी। इस दौरान एक बड़ा हादसा एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी की चालाकी से बच गया।