दक्षिणी जापान इन दिनों भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में है। तस्वीरों में देखिए बाढ़ से प्रभावित हुए दक्षिण जापान के इन द्वीप के हालात-     दक्षिण जापान में बुधवार को आई बाढ़ में अबतक 11 लोग लापता है तो वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।   क्यूशू, फुकुओका और ओइटा द्वीप पर भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।    इन जगहों पर 774 मिलीलीटर की भारीभरकम बारिश दर्ज की गई है।   यहीं नहीं इन द्वीपों पर नानमडोल तूफान ने भारी तबाही मचाई है।