हुंजा शहर पर कब्जे और राजनीतिक कैदियों की रिहाई को लेकर गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
- फोटो : ANI
पिछले 10 दिनों से गिलगित-बाल्टिस्तान के हुंजा शहर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार सालों से अवैध सजा काट रहे राजनीतिक कैदियों की जल्द से जल्द रिहाई करे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यहां के प्रदर्शनों की खबरों को मीडिया में जगह नहीं दी जा रही है। इसके अलावा, यहां रिपोर्टिंग करने पर रोक भी लगाई गई है। इन बातों से यह साफ होता है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि उसका असली चेहरा दुनिया के सामने आए।
यह भी पढ़ें: पाक की नापाक चाल, भारतीय राजनयिक को वीजा देने से किया इनकार, बिगड़ सकते हैं रिश्ते