न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज हमारी साझेदारी, पूरी दुनिया के साथ बढ़ रही है। पहले भारत, सबसे समान दूरी की नीति पर चलता था। आज भारत, सबसे समान नजदीकी की नीति पर चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के नासाउ कोलेजियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम को सुनने के लिए बड़ी तादात में भारतीय पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अमेरिका के साथ भारत के बढ़ते संबंधों पर विस्तार से बात की। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
2 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए अमेरिका के बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। भारत सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक भलाई है। उन्होंने कहा, 'अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी मजबूत हो रही है। हमारी साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक भलाई है और हम हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। हमने आपकी सुविधा को ध्यान में रखा है।'
4 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछले साल मैंने सिएटल में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी। हमने दो अतिरिक्त दूतावासों के लिए आपके सुझाव मांगे थे। भारत ने बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
5 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की मजबूती की प्रशंसा की। कहा कि दोनों देश लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं। भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनियाभर में चल रहे संघर्ष के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
6 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, '2024 पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ, कुछ देशों के बीच संघर्ष और तनाव है। वहीं, कुछ देशों में लोकतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकता दुनिया में अपनी उपस्थिति बढ़ाना नहीं, बल्कि अपना प्रभाव बढ़ाना है।
विज्ञापन
7 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
भारतीय डायस्पोरा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, हर लीडर के मुंह से भारतीय डायस्पोरा की तारीफ ही सुनता हूं। कल ही, प्रेसिडेंट बाइडन, मुझे डेलावेयर में अपने घर ले गए थे। उनकी आत्मीयता, उनकी गर्मजोशी, मेरे लिए दिल छू लेने वाला मोमेंट रहा। ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है, ये सम्मान आपका है, आपके पुरुषार्थ का है, ये सम्मान यहां रहने वाले लाखों भारतीयों का है। मैं प्रेसिडेंट बाइडन का आभार करूंगा और साथ ही आपका भी आभार व्यक्त करूंगा।
8 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने कहा कि, 2024 का ये साल पूरी दुनिया के लिए बहुत अहम है। एक तरफ दुनिया के कई देशों के बीच संघर्ष है, तनाव है तो दूसरी तरफ कई देशों में डेमोक्रेसी का जश्न चल रहा है। भारत और अमेरिका, डेमोक्रेसी के इस जश्न में भी एक साथ हैं। यहां अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं और भारत में चुनाव हो चुके हैं।
9 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं भारत का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसका जन्म आजादी के बाद हुआ। आजादी के आंदोलन में करोड़ों भारतीयों ने स्वराज के लिए जीवन खपा दिया था, उन्होंने अपना हित नहीं देखा, अपने कंफर्ट जोन की चिंता नहीं की, वो तो बस देश की आजादी के लिए सब कुछ भूलकर अंग्रेजों से लड़ने चल पड़े थे। उस सफर में किसी को फांसी का फंदा मिला, किसी के शरीर को गोलियों से भून दिया गया, कोई यातनाएं सहते हुए जेल में ही गुजर गया, कईयों की जवानी जिंदगी जेल में खप गई।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हम देश के लिए मर नहीं पाए, लेकिन हम देश के लिए जरूर जी सकते हैं। मरना हमारे नसीब नहीं था, जीना हमारे नसीब है। पहले दिन से मेरा मन और मेरा मिशन एकदम क्लीयर रहा है। मैं स्वराज्य के लिए जीवन नहीं दे पाया, लेकिन मैंने तय किया सुराज और समृद्ध भारत के लिए जीवन समर्पित करूंगा।