फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Kuwait Visit: PM आज रवाना होंगे; 'हला मोदी' कार्यक्रम में दिखेगी भारतीय संस्कृति, प्रवासी भारतीय उत्साहित

Sat, 21 Dec 2024 03:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सबा अल सलेम

सार

कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान पीएम मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
1 of 8
कुवैत में पीएम मोदी के 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जाएंगे। इससे पहले भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह दिखा। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुवैत में 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जो शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। 
विज्ञापन

2 of 8
कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की जा रही तैयारियां - फोटो : एएनआई
43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली कुवैत यात्रा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है। पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत जा रहे हैं। यात्रा के दौरान वह भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे और एक श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे। इसके अलावा वह 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
प्रवासी भारती पुरस्कार विजेता राजपाल त्यागी - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी हमारे दिलों में, लंबे समय से आने का इंतजार: राजपाल त्यागी
कुवैत में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य और प्रवासी भारती पुरस्कार विजेता राजपाल त्यागी ने कहा कि पीएम मोदी हमारे दिलों में हैं और हम बहुत समय से उनके यहां आने का इंतजार कर रहे हैं। 43 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत आ रहा है। उन्होंने बताया कि 2019 में मुझे प्रवासी भारती पुरस्कार मिला था और पीएम मोदी ने हमारे लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया था। उस दौरान मैंने उनसे पूछा था कि वह कुवैत कब आएंगे, और उन्होंने वादा किया था। अब वह वादा पूरा हो रहा है।

4 of 8
कुवैती सिंगर मुबारक अल राशेद - फोटो : एएनआई
कुवैती सिंगर राशेद पीएम के स्वागत में गाएंगे भजन 
कुवैती सिंगर मुबारक अल राशेद ने भी 'वैष्णव जन तो' भजन की बात की। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के सामने कुवैत यात्रा के दौरान यह भजन गाएंगे। इसके अलावा, भारतीय प्रवासी प्रवीण ने कहा कि भारतीय समुदाय पीएम मोदी को देखने के लिए बहुत उत्साहित है। उन्होंने बताया, 'यहां सभी संगठन पीएम मोदी के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, और दो हफ्ते पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं।'
 
 

बता दें कि 'वैष्णव जन तो तेने कहिये...' की रचना संत नरसी मेहता ने 15वीं सताब्दी में गुजराती भाषा में की थी। महात्मा गांधी की प्रार्थना में शामिल रहा यह भजन आज भी लोकप्रिय है। 
विज्ञापन

5 of 8
समर्पण गुजरात एसोसिएशन की कलाकार रौनक सोनी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
हमने गरबा की तैयारी बहुत अच्छे से की है: रौनक सौनी
एक कलाकार रौनक सोनी ने बताया कि हम 'समर्पण गुजरात एसोसिएशन' से हैं, हम गरबा कर रहे हैं। एक भारतीय के रूप में यह गर्व का क्षण है कि हमारे पीएम यहां आ रहे हैं, हम बहुत उत्साहित हैं और हमने अपनी तैयारी बहुत अच्छे से की है।
 
विज्ञापन

6 of 8
विदेश मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार चटर्जी - फोटो : एएनआई
विदेश मंत्रालय के सचिव चटर्जी ने दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला
विदेश मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने पीएम मोदी की कुवैत यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग को संबोधित किया और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पीएम मोदी को कुवैत के बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद वह कुवैत के अमीर और राजकुमार सबा अल-खालिद अल-सबा के साथ अलग-अलग मुलाकातें करेंगे। इसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। बता दें कि अरुण कुमार चटर्जी विदेश मंत्रालय के काउंसलर पासपोर्ट वीजा (सीपीवी) और ओवरसीज इंडियन अफेयर्स डिविजन (ओआईए) के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
इंदिरा गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
1981 में आखिरी बार इंदिरा गांधी ने की थी कुवैत की यात्रा
गौरतलब है कि 1981 में भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में आखिरी बार कुवैत की यात्रा करने वाली दिवंगत इंदिरा गांधी थीं। भारत और कुवैत के बीच वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 10.47 अलब डॉलर का रहा। कुवैत भारत के शीर्ष व्यापारिक साझीदारों में से एक है। कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है। इससे देश की 3 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें पूरी होती हैं। कुवैत के लिए भारत का निर्यात पहली बार 2 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि भारत में कुवैत निवेश प्राधिकरण का निवेश 10 अरब डॉलर से अधिक हो गया। भारत के साथ समुद्री व्यापार इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ था।
विज्ञापन

8 of 8
कुवैत का झंडा - फोटो : एएनआई
1961 तक कुवैत में वैध मुद्रा रह चुका है भारतीय रुपया
भारतीय रुपया 1961 तक कुवैत में वैध मुद्रा रह चुका है। ये दोनों देशों के बीच स्थायी आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध औपचारिक रूप से 1961 में स्थापित हुए थे। अमीर अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने जुलाई 2017 में निजी यात्रा पर भारत का दौरा किया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें