फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'अगर कोई हम पर ज्यादा कर लगाता है तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे', ट्रंप की दो टूक; भारत का भी जिक्र

Wed, 18 Dec 2024 08:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप का टैक्स संबंधी बयान चीन, मैक्सिको और कनाडा समेत प्रमुख अमेरिकी साझेदारों के साथ व्यापार संबंधों पर व्यापक बातचीत के बीच आया है। यह बात भी साफ है कि अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में लंबे समय से टैरिफ का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा है। ऐसे में ट्रंप का बयान उनके नए कार्यकाल के दौरान एक सख्त रुख का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर - फोटो : X/@NarendraModi
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने से पहले भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत भेजे जाने वाले अमेरिका सामान पर लगाए जाने वाले टैक्स को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे भारत सरकार सोच में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी सामान पर जितना टैक्स लगाएगा, उतना ही टैक्स अमेरिका भारतीय सामान पर लगाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : ANI
ट्रंप ने अपनी मंशा दोहराई
इस दौरान उन्होंने सभी देशों की ओर से अमेरिकी सामान के आयात पर लगाए गए उच्च कर (हाई टैरिफ) के जवाब में वैसा ही उच्च कर (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने की अपनी मंशा को दोहराया। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर कोई हम पर टैक्स लगाता है, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। अगर भारत हम पर टैक्स लगाता है तो हम भी उन पर टैक्स लगाएंगे। वे हमारी लगभग हर चीज पर टैक्स लगाते हैं और हम उन पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर - फोटो : X/NarendraModi
'भारत अमेरिकी सामान पर हाई टैरिफ लगाता है'
जब ट्रंप से चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो भी हम पर टैक्स लगाएगा, हम उसके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत और ब्राजील समेत कई देश अमेरिकी सामान पर हाई टैरिफ लगाते हैं। 

4 of 5
डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी। - फोटो : PTI
भारत के लिए चेतावनी क्यों?
उन्होंने कहा कि रेसिप्रोकल, यह बहुत ही अहम है। अगर कोई हम पर कर लगाता है, जैसे- भारत। हमें अपने बारे में बात करने की जरूरत नहीं। अगर भारत हमें 100 फीसदी चार्ज करता है, तो हम ऐसा क्यों न करें? वे हमें साइकिल भेजते हैं। हम भी उन्हें साइकिल भेजते हैं। वे हमें 100-200 चार्ज करते हैं।  ट्रंप ने कहा कि भारत में टैक्स बहुत है। ब्राजील भी ऐसा ही करता है। अगर वे हम पर टैक्स लगाना चाहते हैं तो वो ठीक है, लेकिन हम भी वैसा ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
वाणिज्य मंत्री ने बताई 'रिसिप्रोसिटी की अहमियत
ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेट्री (वाणिज्य मंत्री) ने कहा कि जो जैसे करेगा, उसके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा। हावर्ड लुटनिक ने कहा कि 'रिसिप्रोसिटी' हमारे प्रशासन के लिए अहम विषय होने वाला है। एक बात एकदम साफ है कि आप हमारे साथ जैसा व्यवहार करेंगे, हम भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।

संबंधित वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें