मदद के लिए आगे आया ब्रिटेन
ब्रिटेन सरकार ने तुर्की और सीरिया में भूकंप के मद्देनजर बचाव प्रयासों में सहायता का एलान किया है। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह तुरंत तुर्की में आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तैनात करेगी। राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि वह मदद के लिए खोज, बचाव और चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम वहां तैनात कर रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक,मदद के लिए जाने वाले दलों की एक उड़ान के यूके से स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे प्रस्थान करने और तुर्की के शहर गजियांटेप में स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे आने की उम्मीद है।