फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव 2018: विवादों से रहा है इमरान खान का पुराना नाता, यह हैं बड़े विवाद

Thu, 26 Jul 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान में मतगणना जारी है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। ऐसा लग रहा है कि खान की लोकप्रियता के सामने कोई नहीं टिक पाया है। इसका ही नतीजा है कि उनकी पार्टी देश में अपनी सरकार बनाने के लगभग करीब पहुंच गई है।

वैसे आपको बता दें कि उनका विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। इमरान कभी ड्रग्स की वजह से तो कभी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ रिश्तों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ बड़े विवाद।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान चुनाव 2018: भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं इमरान खान, पीएम बने तो बिगड़ सकते हैं हालात
विज्ञापन

2 of 7
ड्रग्स- साल 1987 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी कासिम उमर ने इमरान पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह खुद इमरान को ड्रग्स उपलब्ध करवाते हैं। हालांकि इस मामले को थोड़ी सी जांच-पड़ताल के बाद बंद कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री ने कहा- पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली, भारत से नहीं सुधर सकते संबंध
विज्ञापन

3 of 7
अय्याश- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ही खिलाड़ी यूनिस अहमद ने इमरान खान पर अय्याश होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कोलकाता में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद इमरान की परिचित दो लड़कियों ने पूरी टीम के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें ड्रग्स का सेवन भी किया गया था। अहमद ने यह भी कहा था कि उन्हें कई लड़कियों के साथ इमरान के संबंधों का पता भी इसी पार्टी में चला था।

ये भी पढ़ें- टीवी एंकर रहीं पूर्व पत्नी रेहम ने कहा था- बिल्कुल भरोसेमंद नहीं हैं इमरान खान

4 of 7
गेंद से छेड़छाड़- 1993 में मियांदाद ने खुलेआम इमरान को बदमिजाज करार दिया था। इमरान ने खुद अपनी आत्मकथा में इस बात को स्वीकार किया है कि वह मैच के दौरान गेंदों से छेड़छाड़ किया करते थे।

ये भी पढ़ें- 'लड़कियों के साथ ड्रग्स लेते थे इमरान खान, होटल के कमरे में होती थी अय्याशी'
विज्ञापन

5 of 7
लड़कियों, अभिनेत्रियों से रिश्ता- इमरान खान के साथ कई लड़कियों के अफेयर होने की चर्चाएं सामने आती रही हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, भारतीय अभिनेत्री जीनत अमान और बिजनेसमैन की बेटी सीता व्हाइट का है। सीता व्हाइट ने यह आरोप लगाया था कि इमरान से उनकी बेटी है लेकिन क्रिकेटर ने इस बात को झूठ बताया था। 

ये भी पढ़ें- इमरान खान का क्रिकेट से लेकर पाकिस्तान की सत्ता तक का सफर
विज्ञापन

6 of 7
तीन शादियां और रेहम खान- इमरान खान ने सबसे पहले जेमाइमा गोल्डस्मिथ से, दूसरी बार रेहम खान से और तीसरी बार बुशरा मानेका से शादी की है। फिलहाल वह बुशरा के साथ रह रहे हैं। हालांकि रेहम खान की किताब की वजह से वह अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी दूसरी शादी केवल 10 महीने चली थी। इस शादी को लेकर खान ने कहा था कि रेहम से शादी करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान चुनाव 2018: इमरान खान ने चली सियासी चाल, कहा- नरेंद्र मोदी की वजह से अलग-थलग हुआ पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संगीन आरोप- अपनी किताब में रेहम खान ने इमरान खान पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। किताब में रेहम ने कहा है कि पाकिस्तानी कप्तान का दिल पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक पर भी आया था। उन्होंने कहा था कि इमरान के पांच नाजायज बच्चे हैं। इसके अलावा खान के अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी शारीरिक संबंध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें