पाकिस्तान की मशहूर फैशन डिजाइनर और पीटीआई की समर्थक खदीजा शाह को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी अगुवाई में इस महीने नौ मई को जिन्ना हाउस पर हमला किया गया।
जिन्ना हाउस पर हमले के मामले में पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की समर्थक फैशन डिजाइनर खदीजा शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने नौ मई को जिन्ना हाउस पर हमला कर दिया था। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हमले की 'मुख्य संदिग्ध' खदीजा शाह को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
खदीजा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खदीजा शाह ने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया, जबकि उन्होंने पहले दावा किया था कि वह खुद उनके सामने पेश होंगी। उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पीटीआई प्रमुख इमरान खान को इसी महीने नौ मई को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए थे। उनकी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने जिन्ना हाउस में घुसकर आग लगा दी थी और कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया था।
विज्ञापन
3 of 7
खदीजा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सैन्य प्रतिष्ठान पर हमले के मामले में शामिल महिलाओं को हर कीमत पर गिरफ्तार किया जाएगा। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक,आत्मसमर्पण से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में शाह को यह बताते हुए सुना जा सकता है कि उनके परिवार को इन दिनों कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह पीटीआई की समर्थक हैं और लाहौर कोर कमांडर हाउस के बाहर प्रदर्शन का हिस्सा थीं लेकिन उन्होंने लोगों को हिंसा के लिए उकसाने सहित कुछ भी गलत करने से इनकार किया।
4 of 7
khadijah shah
- फोटो : Social Media
खदीजा शाह ने रविवार को एक वॉयस नोट जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रही हैं और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। शाह ने स्वीकार किया कि उन्होंने गुस्से और भावना में सैन्य नेतृत्व के खिलाफ 'अनुचित' ट्वीट किए थे, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रही हूं। मैंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि पिछले पांच दिन मेरे लिए काफी मुश्किल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
खदीजा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'वे (अधिकारी) आधी रात को मेरे घर में घुसे और मेरे पति व पिता का अपहरण कर लिया। उन्होंने हमारे बच्चों के सामने मेरे पति के साथ मारपीट की... मेरे घरेलू नौकरों को भी यातनाएं दी गईं। पीटीआई समर्थक ने आगे कहा कि उन्होंने किसी भी कानून या देश के संविधान का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने पिछले साल पीटीआई के कई विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया था।
विज्ञापन
6 of 7
khadijah shah
- फोटो : Social Media
सेना और संघीय सरकार ने फैसला किया है कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों में शामिल सभी उपद्रवियों पर पाकिस्तान सेना अधिनियम और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
कौन हैं खदीजा शाह
शाह, डॉ. सलमान शाह की बेटी हैं जो पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की वित्तीय टीम के सदस्य थे और पंजाब में उस्मान बुजदार सरकार के दौरान सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह पूर्व सेना प्रमुख आसिफ नवाज जंजुआ की पोती भी हैं। खदीजा शाह, सलमान शाह की पोती होने के कारण तो फेमस हैं हीं, लेकिन उन्होंने अपनी खुद की छवि भी बनाई है। वह पाकिस्तान में एक प्रमुख लक्जरी ब्रांड एलन की क्रिएटिव डायरेक्टर और संस्थापक हैं। खदीजा शाह एक ऐसा ब्रांड पेश करती हैं जो महिलाओं को किफायती फैशन प्रदान करने पर केंद्रित है। उनके ब्रांड का टाइटल जाहा है। खदीजा को अपने डिजाइन के लिए कई जगह से प्रशंसा मिल चुकी है। उन्होंने ब्राइडल वियर इंपेकेबल लग्जरी वियर, कॉवेटेड कॉउचर, रीड-टू-वियर प्रेड, सीजन अनस्टिच्ड कलेक्शन और कुछ चमड़े के सामान के लिए पुरस्कार भी जीते हैं।
उन्हें स्थानीय बाजार की काफी समझ है और अंतरराष्ट्रीय फैशन पर भी उनकी नजर है। इसके अलावा वह अपने व्यावसायिक कौशल के साथ देश में फैशन में क्रांति लाने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही वह इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पीटीआई की समर्थक हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, खदीजा ने खुलाया किया था कि उसके पास दोहरी नागरिकता है और उन्होंने दूतावास से मदद की इच्छा भी जाहिर की थी। हालांकि उन्होंने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।