फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी में दिखा भारत-सा नजारा: 'भारत मात की जय' के नारे लगे, PM मोदी संग सेल्फी लेने उमड़े लोग; देखें तस्वीरें

Tue, 23 May 2023 04:24 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी को देख लोग "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "मोदी, मोदी" के नारे लगा रहे थे। जब पीएम मोदी लोगों के बीच आए तो लोग उनके संग सेल्फी लेने उमड़ पड़े। पीएम मोदी के संबोधन से पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने लोगों को संबोधित किया और प्रधानमंत्री मोदी को 'बॉस' कहा। अल्बनीस ने कहा कि उनकी लोकप्रियता अमेरिकी गायक-गीतकार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से अधिक है। 
विज्ञापन

2 of 6
PM मोदी संग सेल्फी लेने उमड़े लोग - फोटो : ANI
सिडनी में कुडोस बैंक एरिना में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उमड़ पड़े। पीएम मोदी लगातार लोगों से हाथ मिला थे साथ ही कुछ लोगों को उनकी डायरी में ऑटोग्राफ भी दिया। जो लोग दूर थे पीएम को देखकर मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे, इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी - फोटो : Twitter
आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है। मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है। पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ कोटि-कोटि भारतीयों ने भी शोक मनाया। ये ऐसा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया।

4 of 6
पीएम मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया वो भारत है, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, आज भारत दुनिया में नंबर 1 स्मार्ट फोन डेटा उपभोक्ता है.......अब जो देश अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है वो भारत है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी - फोटो : Twitter
लोगों से खचाखच भरा था स्टेडियम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग सुनने को मौजूद थे। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ जो देश आगे बढ़ रहा है वो देश भारत है। आज आईएमएफ भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल बिन्दु मानता है। वर्ल्ड बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री अल्बानीस - फोटो : ANI
पीएम मोदी की तारीफ में प्रधानमंत्री अल्बानीस ने पढ़े कसीदे
प्रधानमंत्री अल्बानीस ने कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर किसी को ब्रूस स्प्रिंगस्टीन के रूप में देखा था और उन्हें वह स्वागत नहीं मिला जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी द बॉस हैं। आगे उन्होंने कहा कि भारत यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय क्षणों से भरी है, गुजरात में होली मनाना, दिल्ली में महात्मा गांधी के लिए पुष्पांजलि अर्पित करना... मैं भारत में जहां भी गया, मैंने ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच एक गहरा संबंध महसूस किया। यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें