फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: निक्की हेली ने चीन को बताया अमेरिका के लिए अब तक का 'सबसे बड़ा खतरा', भारत से संबंधों को लेकर कही यह बात

Wed, 28 Jun 2023 05:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (थिंक टैंक) में अपने संबोधन में कहा कि कम्युनिस्ट चीन अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
1 of 7
रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली। - फोटो : अमर उजाला
रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इससे चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है, जो अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है। उत्तरी कैरोलिना की पूर्व गवर्नर ने 2024 में राष्ट्रपति चुने जाने पर बीजिंग के प्रति वॉशिंगटन की नीति में व्यापक बदलाव लाने का भी संकल्प लिया। 
विज्ञापन

2 of 7
थिंक टैंक एईआई को संबोधित करतीं निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेली
'अमेरिका की सुरक्षा और समृद्धि के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा'
भारतीय मूल की निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदूत भी रही हैं और 2024 में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में हैं। हेली ने मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (थिंक टैंक) में अपने संबोधन में कहा कि कम्युनिस्ट चीन अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट को संबोधित करतीं निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेली
'जिनपिंग की तारीफ से दुनिया में गया गलत संदेश'
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहीं हेली ने कहा, 'यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से हमारे सामने सबसे खतरनाक विदेशी खतरा है।' उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ट्रंप की मित्रता की भी आलोचना की। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने जिनपिंग के लिए अच्छे शब्दों में बात की थी। हेली ने कहा, राष्ट्रपति शी से दोस्ती करने के उत्साह में ट्रंप ने कम्युनिस्ट पार्टी को चीन पर विजय प्राप्त करने की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। इससे दुनिया में गलत संदेश गया।   
 

4 of 7
अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेली
'अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सेना को मजूबत करना शीर्ष प्राथमिकता'
51 वर्षीय नेता हेली ने आगे कहा, चीनी साम्यवाद की निंदा की जानी चाहिए और बधाई कभी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने चीन के साथ बातचीत को लेकर जो बाइडन प्रशासन की भी आलोचना की। हेली ने कहा कि चीनी आक्रामकता को रोकने के लिए राष्ट्रपति के रूप में उनकी शीर्ष प्राथमिकता अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा, हम चीनी आक्रामकता से अमेरिका की समृद्धि और मातृभूमि की रक्षा करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
युआन बनाम अमेरिकी डॉलर - फोटो : एजेंसी (फाइल)
चीनी धन से चलने वाले विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगाएंगी हेली
हेली ने कहा कि वह उन अमेरिकी विश्वविद्यालयों को प्रतिबंधित करेंगी, जो चीनी नकदी के सबसे बड़े लाभार्थी हैं और वहां की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा, 'हमें सभी प्रचार केंद्रों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और उन विश्वविद्यालयों के लिए संघीय वित्तपोषण को खत्म करना चाहिए जो चीनी धन लेते हैं। विश्वविद्यालयों को चीन या अमेरिका में से एक चुनना चाहिए। यह एक मुश्किल फैसला नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन

6 of 7
अमेरिकी थल सेना - फोटो : ट्विटर/ यूएस आर्मी
सेना में भर्ती की कमी, चीन से पिछड़ रहा अमेरिका: हेली
हेली ने थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती की कमी का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका चीन से पिछड़ रहा है। यह एक कठोर सत्य है और अभी इसका सामना करने का समय है। हमारी सैन्य ताकत वहां नहीं है जहां होनी चाहिए। इसे वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बदलना होगा। उन्होंने कहा, 'एक मजबूत सेना हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और युद्धों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नरेंद्र मोदी, जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)
भारत के साथ संबंधों को लेकर कही ये बात
हेली ने अमेरिका से उन सहयोगियों के साथ नजदीकी बढ़ाने का आह्वान किया जो चीन के प्रभाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमें और अधिक देशों को अपनी तरफ करना चाहिए। हमें जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने सैन्य संबंधों को गहरा करना चाहिए और भारत व फिलीपींस के साथ मजबूत संबंध बनाने चाहिए।' राष्ट्रपति बाइडन के निमंत्रण पर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का पहला राजकीय दौरा किया था। इस यात्रा से पहले हेली ने कहा था कि भारत एक ऐसा सहयोगी है जो अमेरिका के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करता है और दोनों देशों के बीच मित्रता व्यक्तिगत है।

उन्होंने कहा था, 'अमेरिका-भारत की दोस्ती व्यक्तिगत है। भारत एक ऐसा सहयोगी है जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करता है। हमारे बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों से लेकर आपसी सुरक्षा हितों तक बहुत कुछ समान है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी साझेदारी को बढ़ाना जारी रखें। मैं प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन की सफल यात्रा की कामना करती हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें