फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा हैं इस शख्स के पास लड़ाकू विमान, बेड़े में एफ-16 भी है शामिल

Fri, 30 Aug 2019 11:11 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, पेरिस
विज्ञापन
1 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया में जब भी किसी देश की सामरिक शक्ति की गणना की जाती है तो उसमें संबंधित देश की वायु शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रांस के एक शख्स के पास बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा लड़ाकू विमान मौजूद हैं।




 
विज्ञापन

2 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : Quirk Du Jour Facebook
जी हां, फ्रांस के बिओने टाउन में रहने वाले 87 वर्षीय मिशेल पोंट के पास दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्लीट है जिसमें 110 लड़ाकू विमान शामिल हैं। ग्लोबल फायर इंडेक्स 2019 के अनुसार बांग्लादेश के पास कुल 90 लड़ाकू विमान हैं जबकि श्रीलंका के पास कुल 76 एयरक्राफ्ट हैं जिसमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल पोंट के विमानों के फ्लीट में हाल में ही अमेरिका का अत्याधुनिक एफ-16 भी शामिल हुआ है। वह दुनिया में अकेले ऐसे शख्स हैं जिनके पास इतनी बड़ी संख्या में हवाई जहाज हैं। 

4 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल पेशे से पायलट रह चुके हैं। अपने गार्डन में लड़ाकू जहाजों की इतनी बड़ी संख्या रखने के कारण इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हालाकि इसमें से कोई भी विमान उड़ान भरने की स्थिति ( फ्लाइवे कंडीशन) में नहीं है।
विज्ञापन

5 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
उनके इस प्राइवेट म्यूजियम को देखने के लिए हर साल लगभग 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। इससे होने वाली कमाई से वह नए फाइटर प्लेन को खरीदते हैं। जिससे उनके बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ सके। 
विज्ञापन

6 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल ने लड़ाकू विमानों को संग्रहित करने का काम साल 1980 में शुरू किया था। जबकि उन्हें पहला लड़ाकू विमान सेना की तरफ से एक रेस जीतने पर इनाम के तौर पर मिला था।
विज्ञापन

7 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
यह रूसी मूल का मिग-21 विमान है। इसी के उन्नत संस्करण मिग 21 बाइसन का उपयोग आज भी भारतीय वायु सेना करती है।

8 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
यह ब्रिटिश मूल का सिंगल इंजन वाला डीएच-112 वेनम विमान है। इसका उपयोग रॉयल एयरफोर्स (RAF) द्वारा स्वेज संकट के दौरान किया गया था।

9 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
यह फ्रांसीसी मूल का सिंगल सीट और सिंगल इंजन वाला डसॉल्ट मिराज III लड़ाकू विमान है। इसे फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा विकसित और निर्मित किया गया था।

10 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
यह बेल्जियम एयर फोर्स का लड़ाकू विमान डसॉल्ट मिराज 5 बीए है। जिसे पर्यटकों के लिए लॉन में सजाया गया है।
विज्ञापन

11 of 11
प्राइवेट लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया
वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा Vought F-8 Crusader का उपयोग मुख्य रूप से किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें