फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मोदी और ट्रंप ने जमकर लगाए ठहाके, क्या कहा था अमेरिकी राष्ट्रपति ने

Mon, 26 Aug 2019 05:41 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इस भाषा में बातचीत नहीं करना चाहते। ट्रंप ने यह बात फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत से पहले मजाकिया अंदाज में कही। 
विज्ञापन

2 of 5
Narendra Modi and Donald Trump at G7 Summit France - फोटो : PTI
इस पर दोनों के बीच जोरदार ठहाका लगा। पीएम मोदी ने बकायदा ट्रंप का हाथ अपने हाथ में लेकर जोर से ठहाका लगाया। ट्रंप भी हंसे बिना नहीं रह सके। दोनों का ये फोटो मोमेंट ऑफ द डे बन गया। इस वीडियो में देखिए किस दोनों के बीच ठहाकों का दौर चला। 



 
विज्ञापन

3 of 5
Narendra Modi and Donald Trump at G7 Summit France - फोटो : PTI
दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के शहर बिआरित्ज में 40 मिनट तक चर्चा हुई। ट्रंप और मोदी ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मीडिया से मुखातिब हुए। मोदी ने पत्रकारों के सवालों का हिंदी में जवाब दिया।

4 of 5
Narendra Modi and Donald Trump at G7 Summit France - फोटो : PTI
इस दौरान जब मोदी ने पत्रकारों से कहा कि वह नेताओं को अकेले में बात करने दें तो ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, "वह (प्रधानमंत्री मोदी) वास्तव में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बात नहीं करना चाहते।" दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ा तो कमरे में मौजूद हर कोई हंस पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Narendra Modi and Donald Trump at G7 Summit France - फोटो : PTI
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने साफ किया कि कश्मीर पूरी तरह द्विपक्षीय मामला है। ट्रंप ने भी उनकी बातों से सहमति जताई और इसे द्विपक्षीय मामला बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें