फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से न्यूजर्सी के मंदिर तक, अमेरिका में ऐसे मन रहा राम मंदिर का जश्न, देखें

Mon, 22 Jan 2024 11:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया और रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठित किया। इसी को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्काव्यर पर रामलला - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। 22 जनवरी यानी आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर का उद्घाटन हुआ और प्राण प्रतिष्ठा की गई। पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने तक की यात्रा कतई आसान नहीं थी। रामजन्मभूमि पर मस्जिद के निर्माण से लेकर वापस रामलला के भव्य मंदिर बनने तक लगभग पांच सदियां लग गईं। चुनौतियों और लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल गया है। प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया। इसी को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में उत्साह और जश्न मनाया जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका के हिंदुओं में भी उत्साह है। टाइम्स स्क्वायर से लेकर यहां के मंदिरों तक राम की भक्ति में लोग सराबोर दिखे।

आइए जानते हैं अमेरिका में कहां कैसे मनाया जा रहा जश्न-
विज्ञापन

टाइम्स स्काव्यर पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खुशी

2 of 6
राम की तस्वीर वाले झंडों के साथ लोग - फोटो : एएनआई
न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्काव्यर पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखा जा सकता है। यहां ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों ने लोगों को लड्डू बांटे। 
 
विज्ञापन

मिनेसोटा के हिंदू मंदिर में राम भजन गाते दिखे भक्त

3 of 6
नाचते-गाते भक्त। - फोटो : एएनआई
अमेरिका के मिनेसोटा के हिंदू मंदिर में भी भक्तों ने राम भजन गाए गए। यहां हर कोई एक ही नाम में मग्न था, वो नाम कोई और नहीं भगवान श्री राम का था। भारतीय प्रवासी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिर में राम भजन गाते दिखाई दिए।
 

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी मग्न दिखे श्रद्धालु

4 of 6
श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी मग्न दिखे श्रद्धालु - फोटो : एएनआई
नॉर्थबरो में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी भारतीय प्रवासियों ने राम भजन गाए। इतना ही नहीं यहां भक्त नाचते भी दिखे। 
 
विज्ञापन

श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भारतीय प्रवासी पूजा करते

5 of 6
श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भारतीय प्रवासी पूजा करते - फोटो : एएनआई
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले न्यूजर्सी के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भारतीय प्रवासियों ने पूजा-अर्चना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी भगवती सरस्वती हुईं शामिल
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर का माहौल भी भारत से कम नहीं था। अमेरिका के हिंदुओं ने टाइम्स स्क्वायर पर खूब जश्न मनाया। इस दौरान स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक और मूल रूप से हॉलीवुड की साध्वी भगवती सरस्वती भी शामिल हुईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें