प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने 50000 भारतीय-अमेरिकियों के बीच कहा, मैं जब भी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने उनके संकल्प का भी कायल हूं। दोस्तो, हम भारत के लोग राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़ाव महसूस करते हैं। अबकी बार, ट्रंप सरकार।
विज्ञापन
2 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
मंच पर पहुंचने से पहले ट्रंप ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। ढोल की थाप के बीच पीएम मोदी और ट्रंप मंच पर पहुंचे। दोनों के मंच पर पहुंचने के बाद दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ। ट्रंप की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि हमारे बीच एक बहुत ही खास मेहमान हैं। उनके परिचय की कोई जरूरत नहीं है। इस धरती पर मौजूद हर व्यक्ति उनका नाम जानता है।
विज्ञापन
3 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
उनका नाम वैश्विक राजनीति की हर बातचीत में आता है। उनकी बातें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। सीईओ से कमांडर इन चीफ, बोर्ड रूम से ओवल ऑफिस तक उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। आज वह हमारे साथ हैं। मोदी ने कहा, मैं अमेरिका के लिए उनके पैशन को लेकर उनका प्रशंसक हूं। वह अमेरिका को फिर से महान बनाने निकले हैं। उन्होंने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करके दिखाया है।
4 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
व्हाइट हाउस में भारत का सच्चा दोस्त:
पीएम ने कहा, जब मैं पहली बार उनसे मिला था तो उन्होंने कहा था कि भारत का व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त है। आज आपकी मौजूदगी इसका सुबूत है। इन सालों में दोनों देशों ने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। राष्ट्रपति ट्रंप आज इन संबंधों के दिल की धड़कन सुन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
अपने परिवार से मिलाने का मिला मौका
उन्होंने कहा कि भारत में रविवार रात होने के बावजूद भी लोग टीवी सेटों से चिपके हुए हैं। वे आज इतिहास बनता देख रहे हैं। राष्ट्रपति जी, आपने मुझे 2017 में अपने परिवार से मिलाया था। आज मुझे आपको अपने परिवार से मिलाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
6 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
मोदी-मोदी से गूंजा स्टेडियम
पीएम मंच पर पहुंचते ही पूरा एनआरजी स्टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। उन्होंने मंच पर अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
7 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
दो महान राष्ट्रों के बीच मानवीय रिश्ते मजबूत हैं, ह्यूस्ट से लेकर हैदराबाद, बोस्टन से लेकर बेंगलुरु, शिकागो से शिमला, लॉल एंजेल्स से लुधियाना, न्यू जर्सी से तक रिश्ते मजबूत हैं: पीएम मोदी
8 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
ट्रंप का लक्ष्य अमेरिका को फिर से महान बनाने का है, वो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी और दुनिया के लिए काफी कुछ किया है: पीएम मोदी
9 of 11
Howdy Modi
- फोटो : amar ujala
अमेरिकी प्रतिनिधि स्टेनी होयर ने अपने भाषण में कहा कि दोनों ही देशों का संविधान तीन शब्दों से शुरू होता है, वी द पीपल। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका कई मामलों में एक समान हैं। भारत और अमेरिकी लोकतंत्र का विचार महात्मा गांधी की परिभाषा पर आधारित है। हमारे संबंधों का केंद्र व्यक्ति से व्यक्ति का संवाद है। आप लोगों की वजह से ही भारत हमारा साझीदार और भरोसेमंद दोस्त भी है। भारत और अमेरिका एक साथ एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते रहेंगे।
10 of 11
बच्चे ने ट्रंप-मोदी को रोककर ली सेल्फी:-
जिस समय ट्रंप और मोदी मंच की ओर जा रहे थे तो रास्ते पर दोनों नेताओं के स्वागत में खड़े लोगों के बीच मौजूद भारतीय मूल के बच्चे ने दोनों का रास्ता रोक सेल्फी ली। बच्चे की इच्छा को ध्यान में रखते हुए मोदी और ट्रंप उसके साथ आ खड़े हुए और तस्वीर खिंचाई।