न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की बिल्डिंग पर गाजा में इस्राइल के बंधकों की रिहाई की मांग करते हुए बंधक शिशुओं, बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गई। अमेरिका में रह रहे इजरायल के एक समूह की ओर से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिखाए गए बंधकों की तस्वीरों में 4 वर्षीय एरियल, 85 वर्षीय याफा और अन्य शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक संदेश में लिखा है, "इस्राइल के नागरिकों को अगवा करना मानवता के खिलाफ अपराध है," "हमास आईएसआईएस है", "उन्हें अभी घर लाओ।"