नेपाल में हिंसा
- फोटो : PTI
विरोध प्रदर्शन ज्ञानेंद्र शाह के आह्वान पर आयोजित किया गया था। इस वजह हिंसक घटनाओं की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के लिए काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी (केएमसी) ने पूर्व राजा पर कार्रवाई शुरू की। मेयर बालेंद्र शाह ने काठमांडू के बाहरी इलाके महाराजगंज में निर्मला निवास में ज्ञानेंद्र के आवास पर एक पत्र भेजा, जिसमें उन्हें नुकसान के मुआवजे के रूप में 7,93,000 नेपाली रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया।
पूर्व नरेश को भेजे गए पत्र में केएमसी ने कहा कि पूर्व नरेश के आह्वान पर आयोजित विरोध प्रदर्शन ने महानगर की विभिन्न संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। राजधानी शहर के पर्यावरण पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार के आंदोलन के संयोजक दुर्गा प्रसाद ने एक दिन पहले ज्ञानेंद्र शाह से मुलाकात की थी और उन्हें राजशाही और हिंदू राज्य की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन करने के निर्देश मिले थे।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पूर्व नरेश का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और उनके आवास पर सुरक्षा गार्डों की संख्या कम कर दी गई है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।