फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, फाइनल डिजाइन की तस्वीरें जारी, यहां देखें...

Tue, 10 Nov 2020 04:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
1 of 8
Abu Dhabi Hindu temple - फोटो : BAPS Hindu Mandir
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबुधाबी में पहला हिंदू मंदिर बन रहा है। इस मंदिर की फाइनल डिजाइन की पहली बार छवियां जारी की गईं हैं। तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि भारत के हिंदू महाकाव्यों, धर्मग्रंथों और प्राचीन कथाओं के दृश्य अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर के राजसी पत्थर के अग्रभाग को सुशोभित करेंगे।एक मीडिया रिपोर्ट से मंगलवार को यह जानकारी मिली।
विज्ञापन

2 of 8
Abu Dhabi Hindu temple - फोटो : BAPS Hindu Mandir
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के निर्माण मंदिर प्रबंधन ने पारंपरिक पत्थर के मंदिर के फाइनल डिजाइन और हाथ से नक्काशीदार पत्थर के स्तंभों की पहली छवियां जारी की हैं। प्रबंधन ने मंदिर के अंतिम डिजाइन के दृश्यों का एक वीडियो जारी किया है। इसमें मंदिर की नींव रखने से लेकर अब तक के निर्माण को तस्वीरें देखी जा सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
बता दें कि पिछले साल अप्रैल में अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला रखी गई थी और दिसंबर से काम शुरू हुआ था। 

4 of 8
अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
मंदिर प्रबंधन के एक प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि मास्टर प्लान के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में पूरा किया गया था। ऐतिहासिक मंदिर का काम समुदाय के समर्थन, भारत और यूएई के नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
मंदिर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की नक्काशी के माध्यम से प्रामाणिक प्राचीन कला और वास्तुकला को पुनर्जीवित किया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बन रहा है। हाइवे से सटा अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है।
विज्ञापन

7 of 8
अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, यूएई में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का लगभग 30% हिस्सा है।
विज्ञापन

8 of 8
अबू धाबी में मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी। यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक्त ऐलान किया था, जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गए थे। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां इसकी नींव को पहली बार कंकरीट से भरने का काम पूरा कर लिया गया। मंदिर निर्माण में इको-फ्रेंडली तरीके पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2018 में दुबई के दौरे पर वहां के ओपेरा हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने मंदिर की आधारशिला रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें