फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Oath Ceremony: पिचाई, जुकरबर्ग से लेकर मेलोनी-जयशंकर तक, ट्रंप के शपथग्रहण में दिग्गजों ने लगाए चार चांद

Mon, 20 Jan 2025 10:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Donald Trump Oath Ceremony: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण कर ली है। इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और जिल बाइडन ने शपथ ग्रहण से पहले चाय के लिए व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 13
डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण समारोह - फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रंप ने पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस शीर्ष पद यह उनका दूसरा कार्यकाल है, जिस दौरान वह अमेरिकी संस्थाओं को नया रूप देने वाले हैं। ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह भीषण ठंड के कारण बंद जगह में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

2 of 13
Elon Musk - फोटो : PTI
मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, सुंदर पिचाई और एलन मस्क सहित अतिथि डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 13
giorgia meloni - फोटो : PTI
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में शिरकत की।

4 of 13
जयशंकर - फोटो : PTI
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

5 of 13
विवेक रामास्वामी - फोटो : PTI
विवेक रामास्वामी (बाएं) और सूसी विल्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन

6 of 13
Trump Oath Ceremony - फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी बेटी काई ट्रंप रोटुंडा में 60वें राष्ट्रपति पद के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 13
Sam Altman - फोटो : PTI
ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन (बीच में) बॉक्सर जेक पॉल और पहलवान लोगन पॉल से बात करते हुए दिखाई दिए।

8 of 13
जॉर्ज बुश, बराक ओबामा - फोटो : PTI
बाएं से पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, पूर्व प्रथम महिला लॉरा बुश और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा वाशिंगटन में यूएस कैपिटल के रोटुंडा में 60वें राष्ट्रपति पद के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

9 of 13
Donald Trump - फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में हॉल खचाखच भरा रहा।

10 of 13
जेडी वेंस, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।

11 of 13
Donald Trump - फोटो : PTI
डोनाल्ड जे. ट्रंप ने 20 जनवरी यानी सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद जो बाइडन और कमला हैरिस का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही चार साल बाद दूसरी बार सत्ता में उनकी उल्लेखनीय वापसी हो गई। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप (78) ने एक ताकतवर व्यक्ति और एक शक्तिशाली राष्ट्रपति की दृष्टि के साथ व्हाइट हाउस में वापसी की है। साथ ही उन्होंने आव्रजन, शुल्क और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में अमेरिकी नीतियों को आक्रामक रूप से बदलने का वादा किया है।

12 of 13
जेडी वेंस और उनके परिवार के साथ डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
ट्रंप से पहले जे डी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। अमेरिका की राजधानी में बहुत ज़्यादा ठंड होने की वजह से शपथग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा (संसद भवन के केंद्रीय कक्ष) में आयोजित किया गया। पहले इसे खुले स्थान पर आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन

13 of 13
Donald Trump Oath Ceremony - फोटो : PTI
समारोह में ट्रंप की पत्नी मेलानिया, उनकी बेटी इवांका और इवांका के पति जेरेड कुशनर और अरबपति एलन मस्क, जेफ बेजोस और टिम कुक शामिल हुए। पदभार संभालने के पहले दिन ट्रंप कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसमें जन्म के जरिए नागरिकता को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करना भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें