फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Oath: मां की बाइबल से लेकर रोटुंडा हॉल में आयोजन तक, ग्राफिक्स में देखें ट्रंप के शपथग्रहण में क्या खास

Mon, 20 Jan 2025 10:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। पिछले साल नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट्स और हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। चुनाव में बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
1 of 8
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। पहले ही दिन वह अपने ओवल ऑफिस में 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनका मुख्य मकसद उनके चुनावी वादों को पूरा करना है। भारतीय समय के अनुसार रात  9:30 बजे 78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्हें अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स शपथ दिलाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
शपथ के दौरान ट्रंप दो बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक उन्हें उनकी मां ने दी थी, जबकि दूसरी लिंकन बाइबल होगी। शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप उद्घाटन भाषण देंगे। इसमें वह देश के लिए अपने दृष्टिकोण व आगामी प्रशासन की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे। 

ट्रंप की मां ने 1955 में न्यूयॉर्क के जमैका में फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई के दौरान उन्हें बाइबल दी थी, जिसके कवर के निचले हिस्से पर ट्रंप का नाम लिखा है। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में लिंकन बाइबल का भी इस्तेमाल किया जाएगा। लिंकन बाइबल का पहली बार इस्तेमाल चार मार्च 1861 को 16वें राष्ट्रपति (अब्राहम लिंकन) के शपथ ग्रहण समारोह में किया गया था। उसके बाद से अब तक इसका इस्तेमाल केवल तीन बार किया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दोनों शपथ ग्रहण समारोह में जबकि ट्रंप ने 2017 में अपने प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में लिंकन बाइबल का इस्तेमाल कर चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जे डी वेंस अपनी नानी की पारिवारिक बाइबल का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
कड़ाके की ठंड की वजह से शपथ ग्रहण समारोह इस बार खुले में नहीं होगा। ट्रंप यूएस कैपिटल के रोटुंडा हॉल में शपथ लेंगे। खराब मौसम के कारण आखिरी बार राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1985 में हॉल में शपथ ली थी। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में संगीत कार्यक्रम, उत्सव परेड सहित कई औपचारिक कार्यक्रम होंगे। इससे पहले ट्रंप ने रविवार को वाशिंगटन डीसी में विजयी रैली की।

4 of 8
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
कार्यकारी आदेशों में कानून की ताकत
कार्यकारी आदेश राष्ट्रपति की तरफ से जारी किया जाने वाला एकतरफा आदेश होता है। इसमें कानून की ताकत होती है, पर इन आदेशों को कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। संसद कार्यकारी आदेशों को पलट नहीं सकती, लेकिन अदालत में उन्हें चुनौती दी जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
मुख्य रूप से पांच विषयों पर होंगे कार्यकारी आदेश
ट्रंप के करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर ने बताया कि कार्यकारी आदेशों में मुख्य रूप से पांच विषय होंगे- दक्षिणी सीमा (मेक्सिको) को सील करना, सामूहिक निर्वासन, महिला खेलों से ट्रांसजेंडरों को रोकना, ऊर्जा की खोज पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करना।
विज्ञापन

6 of 8
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
बाइडन के कुछ फैसलों को पलट सकते हैं
बाइडन के कुछ कार्यकारी आदेशों को वापस भी ले सकते हैं, जिसमें पेरिस जलवायु समझौता प्रमुख है। ट्रंप ने प्रतिबंधित एप टिकटॉक को 90 दिन का समय देने का भी एलान किया है। ट्रंप अपने 1,500 से अधिक समर्थकों को भी माफ कर सकते हैं, जिन्हें चार साल पहले यूएस संसद पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
ट्रंप के मेहमान - फोटो : अमर उजाला
दर्जनभर से अधिक विदेशी मेहमान आएंगे
ट्रंप के प्रशासन की ओर से इस बार भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जैसे नेताओं को अपने समारोह में आमंत्रित किया है। हालांकि, शी जिनपिंग खुद नहीं आएंगे, उन्होंने अपनी जगह अपने उपराष्ट्रपति हान झेंग को भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन

8 of 8
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के हर संकट को दूर करने की कसम खाई
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथग्रहण की पूर्व संध्या पर अपने समर्थकों और देशवासियों से वादा किया कि वह अमेरिका के सामने आने वाले हर संकट को दूर करने के लिए तेजी से कार्य करेंगे। ट्रंप ने ‘कैपिटल वन एरिना’ स्टेडियम में अपने समर्थकों से कहा, 'कल से मैं तेजी से और मजबूती से काम करूंगा तथा हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट का समाधान करूंगा। हमें यह करना ही होगा।'

ट्रंप की जीत के जश्न में स्टेडियम में ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। स्टेडियम की क्षमता 20,000 लोगों की है, जो दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था, इसके अलावा कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा थे। ट्रंप (78) ने पिछले साल हुए आम चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर शानदार वापसी की और चार साल के अंतराल के बाद राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले वह अमेरिकी इतिहास में दूसरे व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें