फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद की लड़ाई में चुपचाप लाश ठिकाने लगाने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 10 Mar 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : amar ujala
सरहद के विवाद में लावारिश लाश की तफ्तीश न करके उसे गोमती में बहाकर ठिकाने लगाने वाले पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी निलंबित

2 of 7
गोमती नदी में उतराती मिली लाश - फोटो : amar ujala
इस पूरे मामले जांच में लापरवाही सामने आने पर उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह और आरक्षी दुर्गेश कुमार बाजपेयी न्यू हैदराबाद महानगर को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले पर संवेदनहीनता दिखाई

3 of 7
पुलिस ने मामले पर संवेदनहीनता दिखाई। - फोटो : amar ujala
हजरतगंज विजयमल यादव के मुताबिक लाश करीब दस दिन पुरानी थी। लाश के शरीर पर कत्थई हाफ पैंट और सफेद काली धारी की शर्ट थी।

जानकारी मिलने पर हजरतगंज पुलिस वहां जाकर लौट आई

4 of 7
मछुआरे ने निकाली थी लाश - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह ये लाश बैकुंठधाम के पास गोमती नदी में उतराती मिली थी। जानकारी मिलने पर हजरतगंज पुलिस वहां जाकर लौट आई। कुछ घंटों बाद हजरतगंज और महानगर पुलिस वहां पहुंची। नदी के बीच बंधे पर मछुआरा लाश को पकड़े बैठा था।
विज्ञापन

किस‌का क्षेत्र है इसे लेकर देर तक होता रहा तमाशा।

दोनों थाने के पुलिसकर्मी काफी बहस के बाद तय नहीं कर पाए कि ये किस थाने का मामला है। आखिर में फैसला होता है लाश से नदी के दोनों किनारों की दूरी नपवा ली जाए। जिसका इलाका पास होगा, लाश वहीं की पुलिस ले जाएगी। पहले अंदाजा लगाया गया...।
विज्ञापन

लाश को पकड़े मछुआरा

6 of 7
लाश को पकड़े मछुआरा - फोटो : amar ujala
कोई नतीजा नहीं निकला तो पुराने बंधे को कदम-दर-कदम नापा गया। इसमें भी कोई फैसला नहीं हुआ तो फीते से दोनों किनारों की लाश से दूरी नपवाने का फैसला किया गया। ...पर इससे भी फैसला नहीं हो सका तो पुलिस के इशारे पर लाश को बहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेंकने के बाद फिर की गई लाश की तलाश।

7 of 7
गोमती में मिली लाश - फोटो : amar ujala
अफसरों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों इंस्पेक्टरों को जमकर लताड़ा। हजरतगंज पुलिस दोबारा पुराने बंधे के पास पहुंची और लाश की तलाश कराई फिर उसे मॉर्च्युरी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें