अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में डोनल्ड ट्रंप के सामने मैदान में अब कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। ट्रंप ने अपने प्रचार के दौरान कई विवादास्पद बयान दिए हैं। उन्होंने कहा था कि फिलहाल मुसलमानों को अमेरिका में आने से रोका जाए। एक नजर डोनल्ड ट्रंप की उन नीतियों और विचारों पर जिनमें उनका है पूरा विश्वास:
1. मुसलमानों ने 9/11 हमले का जश्न मनाया- ट्रंप बार-बार दावा करते रहे हैं कि अरब मूल के अमरीकियों ने न्यू जर्सी में 9/11 के हमले का जश्न मनाया था। वो कहते है कि ऐसे सार्वजनिक प्रदर्शन अमेरिका में रहने वाले मुसलमानों की मनोस्थिति को दर्शाते हैं। हालांकि उनके दावे का समर्थन करती कोई मीडिया रिपोर्टस कहीं मौजूद नहीं है।
2. मस्जिदों की निगरानी हो- ट्रंप का मानना है कि 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के दौरान मुसलमानों पर नजर रखी जानी चाहिए।' हालांकि वो सभी अमेरिकी मुसलमानों के आंकड़े जमा करने के बयानों से पलट चुके हैं लेकिन उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उनके मस्जिदों पर नजर रखने के बयान को 'राजनीतिक रूप से गलत' माना जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड', क्या आएंगे उनके काम?
2 of 7
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड
- फोटो : BBC
3. सच उगलवाने के लिए सख्त यातनाएं देना सही- इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका को पूछताछ के लिए 'कठोर' तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चरमपंथी जिस तरह से लोगों का सिर कलम करने जैसे तरीक़े अपनाते हैं उनकी तुलना में ये बेहद मामूली हैं.
4. आईएस पर भारी बमबारी करेंगें- उनका कहना है कि आईएस के ख़िलाफ़ उनका रवैया बहुत सख़्त होगा. और वो आईएस के पास तेल का जो ज़ख़ीरा है उसे उसके क़ब्ज़े से निकाल लेंगे.
विज्ञापन
रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड', क्या आएंगे उनके काम?
3 of 7
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड'
- फोटो : BBC
5. सरल टैक्स कोड बनाएं- ट्रंप चाहते हैं कि 25 हज़ार डॉलर से कम आय वालों को कोई टैक्स न देना हो. वो एक टैक्स फॉर्म भरेंगे जिसमें लिखा होगा 'मैं जीता.' वो व्यापार कर को 15 फ़ीसद तक कम करने के पक्ष में हैं. बहुराष्ट्रीय कंपनियों को विदेशों से देश पैसा वापस लेने के लिए 10 फ़ीसद की दर से कर देना होगा.
6. अमेरीका और मेक्सिको के बीच दीवार- चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि मेक्सिको से आने वाले प्रवासी 'नशीली दवाओं की तस्करी में लगे हैं. उनके मुताबिक 'जब वो अमरीका आते हैं तो अपराध उनके साथ आता है, और ये लोग बलात्कारी हैं.' वो कहते हैं कि इससे सीरिया की तरफ़ से आने वाले शरणार्थियों पर भी रोक लगेगी. उनका ये भी कहना है कि अमरीका और मेक्सिको के बीच तैयार की जानेवाली दीवार के निर्माण के लिए पैसा मेक्सिको को देना चाहिए. बीबीसी का अनुमान है कि ऐसी दीवार के निर्माण में 2.2 अरब डॉलर से लेकर 13 अरब डॉलर तक ख़र्च होगा।
रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड', क्या आएंगे उनके काम?
4 of 7
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड'
- फोटो : BBC
7. ग़ैर-क़ानूनी तरीके से रह रहे लोगों को वापस भेजा जाएगा- अमरीका में अनुमान के तौर पर 1.1 करोड़ ग़ैर-क़ानूनी प्रवासियों को वापस उनके देश भेजा जाएगा।
8. पुतिन और ट्रंप की अच्छी बनेगी-सीएनएन को एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि पुतिन और ओबामा एक-दूसरे को बेहद नापसंद करते हैं और इस वजह से उनके बीच कोई समझौता नहीं हो सकता।
उनका ये भी कहना है कि 'मेरी और उनकी (पुतिन की) अच्छी निभेगी और मुझे नहीं लगता है कि आप उस तरह की दिक्क़तों का सामना कर रहे होंगे जिनसे आप फ़िलहाल जूझ रहे हैं।'
विज्ञापन
रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड', क्या आएंगे उनके काम?
5 of 7
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड
- फोटो : Reuters
9. जलवायु परिवर्तन की बात धोखा है- हालांकि ट्रंप 'स्वच्छ हवा' और 'साफ़ पानी' को अहम मानते हैं लेकिन वो जलवायु परिवर्तन की बात को 'धोखा' बताकर खारिज़ करते हैं और मानते हैं कि व्यवसाय पर लगे पर्यावरण प्रतिबंध उन्हें वैश्विक बाज़ार में कम प्रतिस्पर्धी बनाते हैं.
10. सद्दाम और गद्दाफ़ी होते तो बेहतर होता- ट्रंप ने सीएनएन से कहा है कि उनका मानना है कि अगर 'दोनों तानाशाह ज़िंदा होते' तो लीबिया और इराक़ के हालात बेहतर होते. हालांकि वो मानते हैं कि 'सद्दाम एक डरावनी शख़्सियत थे लेकिन उन्होंने चरमपंथियों से बेहतर तरीक़े से लड़ा था.'
विज्ञापन
रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड', क्या आएंगे उनके काम?
6 of 7
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड'
- फोटो : BBC
11. चीन को सबक़ सिखाया जाना चाहिए-वो कहते हैं कि राष्ट्रपति बनने के बाद वो चीन को इस बात के लिए मजबूर करेंगे कि वो अपनी मुद्रा का मुल्यांकन बढ़ा-चढ़ाकर न करे. साथ ही वो चीन पर ज़ोर देंगे कि वो श्रम और पर्यावरण के मुद्दों को भी व्यापार के साथ लेकर चले।
12. नैटो- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन पैसे बटोरने का तरीक़ा- वो कहते हैं कि अमरीका को नैटो के लिए सबसे ज़्यादा पैसे देने पड़ते हैं और ये उचित नहीं है।
रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड', क्या आएंगे उनके काम?
7 of 7
डोनल्ड ट्रंप के ये हैं 14 'ट्रंप कार्ड'
- फोटो : BBC
13. जापान और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार बनाएं: ट्रंप का मानना है कि जापान और दक्षिण कोरिया को सुरक्षा के लिए अमरीका पर निर्भर नहीं होना चाहिए और अपने परमाणु हथियार बनाने चाहिए. वो मानते हैं कि जापान और उत्तर कोरिया के बीच अगर लड़ाई हुई तो वो भयावह होगी लेकिन वो जल्द ख़त्म हो जाएगी।
14. गर्भपात करवाने वाले डॉक्टरों को सज़ा मिले- एमएसएनबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि गर्भपात को अगर गैर-क़ानूनी क़रार दिया जाता है तो जो औरतें इसे अपनाती हैं, उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए. लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि इसके लिए डॉक्टर ज़िम्मेदार है और उसे सज़ा दी जाए।