अपनी मां के साथ सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावित्री देवी के जीवन की खासियत यह रही कि उन्होंने कभी अपने बेटे की बड़ी राजनीतिक पहचान को अपनी व्यक्तिगत पहचान नहीं बनने दिया। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, देश-विदेश में उनकी पहचान बनी लेकिन सावित्री देवी के लिए उनका बेटा हमेशा अजय ही रहा।