फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

Wed, 06 Apr 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
शक्तिमान
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ पुलिस का घोड़ा शक्तिमान अब अपने पैरों पर खड़ा होने लगा है। शक्तिमान को फिर से शक्तिवान बनाने के लिए अमेरिका के डॉक्टरों की मदद ली गयी।
विज्ञापन

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

2 of 10
शक्तिमान
बहुत जल्द ही अमेरिका से शक्तिमान के लिए कृत्रिम पैर भी आ जाएगा। बताया जा रहा है कि शक्तिमान के लिए कृत्रिम पैर तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

3 of 10
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान
मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शक्तिमान को देखने पुलिस लाइन पहुंचे। जहां रावत ने घोड़े के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

4 of 10
शक्तिमान
गौरतलब है कि भाजपा विधायक गणेश जोशी पर पुलिस की भड़ास बेजुबान पर निकालते हुए उसे बेरहमी से पीटने का आरोप है। पुलिस ने विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद विधायक गणेश जोशी की इस हरकत पर देश भर में तीखी भर्त्सना हो रही है।
विज्ञापन

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

5 of 10
शक्तिमान
रिस्पना पुल के समीप अंतिम बैरिकेडिंग पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा तक पहुंचने के लिए पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

6 of 10
शक्तिमान
शक्तिमान नाम के घोड़े पर बैठा घुड़सवार पुलिसकर्मी भाजपाइयों को रोकने की कोशिश कर रहा था। तभी युवा नेता जितेंद्र रावत मोनी जमीन पर गिर पड़े और घोड़ा बिदक गया। अफरातफरी में घोड़े ने जितेंद्र रावत को लात मार दी।
विज्ञापन

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

7 of 10
शक्तिमान
यह बात विधायक जोशी को नागवार गुजरी। विधायक ने आव देखा न ताव एक पुलिसकर्मी के हाथ से डंडा छीनकर घोड़े पर ताबड़तोड़ डंडे की बौछार कर दी। एसएसपी सदानंद दाते समेत पुलिसकर्मी विधायक को रोकते रहे, लेकिन विधायक पुलिस वालों से भी उलझ पड़े। 

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

8 of 10
शक्तिमान
घोड़ा खुद को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा। फिर भी विधायक को तरस नहीं आया। इसी अफरातफरी में घोड़े का पांव रेलिंग में फंसा और वह जमीन पर गिर गया।

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

9 of 10
शक्तिमान
रेलिंग में फंसने के बाद घोड़े का पांव टूट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसके बाद विधायक पुलिस वालों पर भी गुस्सा जताते नजर आए।
विज्ञापन

देखिए, डॉक्टरों की कोशिशों के बाद 'शक्तिवान' हुआ 'शक्तिमान'

10 of 10
शक्तिमान
शक्तिमान के इलाज के लिए अमेरिका से डॉक्टर बुलाए गए। जिन्होंने दिन रात शक्तिमान को दोबारा शक्तिमान बनाने के पूरी कोशिश की। और उसके परिणाम सामने भी आए। शक्तिमान अपने पैरो पर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें