चकराता के चातरा गांव में चले तेज तूफान के दौरान चट्टान गिर गई। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के जौनसार बावर के राजस्व क्षेत्र तहसील त्यूनी में रविवार देर रात आए जबरदस्त आंधी तूफान में हनोल के चातरा गांव के पास चट्टान गिर गई।
चकराता में चट्टान गिरने से मचा हाहाकार, दर्दनाक तस्वीरें...
2 of 4
people dead in rock collapse at chakrata
- फोटो : amar ujala
जिससे डेरे में रह रहे 16 नेपाली मजदूरों में से लगभग 10 मजदूरों की चट्टान के निचे दबने से मौत हो गई। जिलाधिकारी देहरादून के आदेशों पर राहत बचाव कार्य के लिए एसडीएम चकराता, एसडीएम विकासनगर, एसडीएम पुरोला सहित तमाम प्रशासनिक अमले को मौके के लिए रवाना होने के निर्देश दिए हैं।
चकराता में चट्टान गिरने से मचा हाहाकार, दर्दनाक तस्वीरें...
3 of 4
people dead in rock collapse at chakrata
- फोटो : amar ujala
स्थानीय लोग व राजस्व कृमियों की मदद से जेसीबी द्वारा सोमवार सुबह तक राहत बचाव कार्य जारी रहा। मृतकों में एक महिला दो बच्चों सहित सात पुरूषों के मरने की सूचना है। इस तूफान से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा घरों की छत उड़ गई।
चकराता में चट्टान गिरने से मचा हाहाकार, दर्दनाक तस्वीरें...
4 of 4
people dead in rock collapse at chakrata
- फोटो : amar ujala
हनोल से चातरा के लिए पीएमजीएसवाई द्वारा बनाये जा रहे मार्ग पर निर्माण कार्य के लिए उक्त मजदूर आए थे। बताया जा रहा है कि यह जौनसार बावर का अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। कंप्रेसर से चट्टान को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन को सभी शव निकालने में सफलता मिली है।