फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुए IAS दीपक रावत: कबाड़ पर हुई किच-किच, कर्मचारियों को जमकर लताड़ा...देखें तस्वीरें

Tue, 28 Nov 2023 03:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

आईएएस दीपक रावत सोशल एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि वह इंस्पेक्शन कर रहे है और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगा रहे है।
विज्ञापन
1 of 4
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

आईएएस दीपक रावत सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और सख्त रवैया के लिए काफी चर्चा में रहते है। दीपक रावत का स्वभाव बहुत ही तेज है। वहीं, दीपक रावत के तमाम वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इंस्पेक्शन कर रहे है। इंस्पेक्शन के दौरान सड़क के किनारे पड़े कबाड़ को लेकर वह संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगा रहे हैं। आइये तस्वीरों के जरिए जानते है क्या है पूरा मामला।
 

विज्ञापन

2 of 4
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दीपक रावत पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इस पार्किंग को पालिका मेंटेन कर रही है, तो सफाई कौन मेंटेन कर रहा है? उन्होंने संबंधित अधिकारी को कहा कि आपने यहां कौन सा बंदा लगाया हुआ है? आसपास देखो गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा मैंने तीन घंटे पहले बताया था मैं आऊंगा, ऐसा नहीं है कि मैं अचानक आया हूं। वैसे मैं हमेशा अचानक आता हूं, आज मैं बताकर आया हूं। उन्होंने कहा इंस्पेक्शन होते हुए भी आपके ये हाल है जब इंस्पेक्शन नहीं होता है तब आपके क्या हाल होते होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दीपक रावत अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पांच हजार का फाइन पालिका पर लगाया। पार्किंग में गंदगी को देखते हुए उन्होंने कहा कि आप पार्किंग चला रहे हो या क्या चला रहे हो?  इंस्पेक्शन के दौरान दीपक रावत ने आसपास पड़े कबाड़ और कबाड़ खाने की डीटेल ली। 
विज्ञापन

4 of 4
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्शन के दौरान दीपक रावत ने कहा कि यहां जो कूड़ा आ रहा है इसका क्या हिसाब किताब है। किस तारीख को कितना कूड़ा आया है। अगर पैसा पालिका को आना है और ये बिकाऊ नहीं है तो अगर कूड़ा धीरे-धीरे यहां से निकलता है तो इसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कर्मचारी से पूछा कि हम आपको किस चीज का पैसा देते है। उन्होंने कूड़ा तोलने की भी बात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें