आईएएस दीपक रावत सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और सख्त रवैया के लिए काफी चर्चा में रहते है। दीपक रावत का स्वभाव बहुत ही तेज है। वहीं, दीपक रावत के तमाम वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इंस्पेक्शन कर रहे है। इंस्पेक्शन के दौरान सड़क के किनारे पड़े कबाड़ को लेकर वह संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगा रहे हैं। आइये तस्वीरों के जरिए जानते है क्या है पूरा मामला।