Deepak Rawat: पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
2 of 5
Deepak Rawat
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जंतु विज्ञान विभाग में बनाए गए संग्रहालय का शुभारंभ किया। खुल्बे ने कहा कि यह संग्रहालय शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
3 of 5
Deepak Rawat
- फोटो : अमर उजाला
संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद वर्षों पुराने कंकाल और भ्रूण के अलावा विभिन्न जीव जंतुओं के जीवाश्मों को देखा।
4 of 5
Deepak Rawat
- फोटो : अमर उजाला
आयुक्त रावत ने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए लाभप्रद साबित होगा। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने खुल्बे को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की।
भास्कर खुल्बे ने परिसर में स्थित पत्रकारिता विभाग का भी निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने विभाग की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी।