फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में कमिश्नर दीपक रावत: नहर कवरिंग का किया निरीक्षण, संगीत का भी लिया आनंद; बच्चों के साथ ली सेल्फी

Tue, 30 Jul 2024 08:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार शाम नगर निगम के पास नहर कवरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नगर निगम के बराबर में स्थित गूल को भी कवर करने को कहा।
 
विज्ञापन
1 of 4
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार शाम नगर निगम के पास नहर कवरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नगर निगम के बराबर में स्थित गूल को भी कवर करने को कहा।
 

विज्ञापन

2 of 4
नहर कवरिंग के कार्य का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
दरअसल आयुक्त रावत शाम को नैनीताल से हल्द्वानी लौट रहे थे। जैसे ही वह नगर निगम के समीप पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी रुकवा ली और सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण करने लगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बराबर में गूल काफी गहरी है और यहां कभी भी हादसा हो सकता है। लिहाजा सिंचाई विभाग इसे भी कवर कराए।
 
विज्ञापन

3 of 4
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से समस्याएं भी जानी। इसी दौरान मल्ला गोरखपुर क्षेत्र से हारमोनियम और गिटार की आवाज सुन आयुक्त वहां चल रही संगीत की क्लास में पहुंच गए।
 
विज्ञापन

4 of 4
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के साथ भक्ति संगीत का आनंद भी लिया। बच्चों ने आयुक्त के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें