Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला के आगमन से देवभूमि उत्साहित है। मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान की भव्य तैयारी की गई हैं। तस्वीरों में देखें कैसे राममय हुआ उत्तराखंड...
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर उत्तराखंड के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। उत्तराखंड के सभी जिलों के कई मंदिरों में सुंदर कांड का भी आयोजन किया है। महिलाओं व स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
2 of 7
राममय हुई देवभूमि
- फोटो : अमर उजाला
विकासनगर के अस्पताल रोड पर अयोध्या में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। आयोजन स्थल पर बच्चे राम लक्ष्मण और माता शबरी के रुप में सजे है। आयोजन स्थल पर राम भजन चल रहा है। पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया जा रहा है। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालु मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखते हुए जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।खेड़ा मित्र मण्डल के संयोजक रतन गोयल ने बताया कि जन जन के प्रभु राम के स्वागत के लिए श्रद्धालु आतुर। शहर में हर और हर्षोल्लास का माहौल है।
विज्ञापन
3 of 7
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्री राम के किए दर्शन किए। गणेश जोशी का मंदिर समिति ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
4 of 7
रुद्रपुर में एलईडी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव देखते हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर के प्रमुख डीडी चौक पर नगर निगम की ओर से लगाए एलईडी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोग लाइव देख रहे है। इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के जयकारे गूंजे।
विकासनगर में स्थानीय लोगों द्वारा चंदा एकत्र कर सुंदरकांड का पाठ कराया जा रहा है। मौके पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। कहीं राम धुन कहीं सुंदरकांड के पाठ के आयोजन से विकासनगर में पूरा माहौल राममय हो गया है।
विज्ञापन
6 of 7
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नैनीताल में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। लोगों ने राम ध्वज के साथ नौकाओं में शोभा यात्रा निकली।
सेलाकुई नगर में राम भक्तों ने यात्रा निकालते हुए भंडारे का आयोजन किया। श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी और श्री हनुमान की वेशभूषा में सजे बच्चे यात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं।