फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आंखें

Sun, 10 Apr 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : amar ujala
हरिद्वार में पत्नी कमला आडवाणी को अंतिम विदाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें

2 of 8
लालकृष्ण आडवाणी
आडवाणी ने परिजनों के साथ रविवार की सुबह हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में अपनी पत्नी कमला आडवाणी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। कमला आडवाणी का 6 अप्रैल को निधन हो गया था।
विज्ञापन

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें

3 of 8
लालकृष्ण आडवाणी
लालकृष्ण आडवाणी और उनके साथ आए परिजनों को कारों और बस से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरकी पैड़ी लाया गया, जहां तीर्थ पुरोहित मणिकांत मिश्र की देखरेख में पंडित नीरज श्रीकुंज ने वैदिक परंपरानुसार अस्थियों का विसर्जन कराया।

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें

4 of 8
लालकृष्ण आडवाणी
अस्थि विसर्जन आडवाणी के पुत्र जयंत आडवाणी ने किया। इस दौरान उनकी पुत्रवधू गीतिका, पौत्री नव्या, पुत्री प्रतिभा आडवाणी समेत करीब 40 रिश्तेदार मौजूद थे।
विज्ञापन

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें

5 of 8
लालकृष्ण आडवाणी

इनके अलावा परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, सांसद जगदंबिका पाल, रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें

6 of 8
लालकृष्ण आडवाणी
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेने आए परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने बताया कि कुछ अस्थियों को गंगा में प्रवाहित नहीं किया गया।
विज्ञापन

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें

7 of 8
लालकृष्ण आडवाणी
उन्होंने जानकारी दी कि इन अस्थियों को परमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में जमीन में गड्ढा खोदकर डालने के बाद इनके ऊपर एक पेड़ लगाया जाएगा, ताकि स्थायी स्मृति के रूप में परिवारजन अपनी प्रिय परिजन को पेड़ के रूप में देख सकें। उन्होंने बताया कि यह गंगा में अस्थि विसर्जन बंद करने का एक बेहतर विकल्प हो सकेगा। 
विज्ञापन

पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए छलकीं आडवाणी की आखें

8 of 8
उमा भारती
भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मीडिया से दूरिया बनाए रखी। दोपहर तक घाट पर उपस्थित उमा भारती अचानक आश्रम से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें