एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में देहरादून के आभूषण व्यापारियों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने राजभवन कूच का प्रयास किया।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ सड़क पर उतरे 'सुनार'
2 of 7
देहरादून में एक्साइज ड्यूटी का विरोध
प्रदर्शनकारी व्यापारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर घंटाघर चौक पर ही रोक लिया। इसको लेकर व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ सड़क पर उतरे 'सुनार'
3 of 7
देहरादून में एक्साइज ड्यूटी का विरोध
शुक्रवार को सराफा मंडल, जिला स्वर्णकार संघ, उत्तराखंड स्वर्णकार संघ और ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बैनर तले सराफा व्यापारी धामावाला बाजार पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। यहां से प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में राजभवन के लिए रवाना हुए।
एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ सड़क पर उतरे 'सुनार'
4 of 7
देहरादून में एक्साइज ड्यूटी का विरोध
पुलिस ने पलटन बाजार में बैरिकैडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। यहां बैरिकैडिंग पार करने को लेकर व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। बाद में पुलिस ने व्यापारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। शिवसेना, आप और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने भी व्यापारियों को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ सड़क पर उतरे 'सुनार'
5 of 7
देहरादून में एक्साइज ड्यूटी का विरोध
सराफा मंडल अध्यक्ष प्रवीन जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यापार को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि दो लाख की बिक्री पर एक फीसदी टैक्स देना होगा। इससे ग्राहकों को अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ सड़क पर उतरे 'सुनार'
6 of 7
देहरादून में एक्साइज ड्यूटी का विरोध
उन्होंने कहा कि पहले ही पैनकार्ड की अनिवार्यता से व्यापार खासा प्रभावित हुआ है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के पास पैन कार्ड नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि मांग पूरी होने तक आन्दोलन जारी रखा जाएगा।