बस्ती में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। कई महिलाएं धुएं के चलते बेेहोश भी हो गईं। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। वहीं कई लोगों के आग बुझाने की कोशिश में हाथ जल गए। मौके पर डीएम विनय शंकर पांडेय, एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ सिटी शेखर सुयाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अमला भी पहुंचा।