सेना भर्ती के लिए बिजनौर से सहारनपुर जा रहे युवकों ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद रुड़की स्टेशन पर जीआरपी ने इन युवकों की जमकर खबर ली।
विज्ञापन
सहारनपुर से चल रही सेना भर्ती
2 of 5
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर (यूपी) में इन दिनों सेना में भर्ती चल रही है। इसके लिए आस-पास के राज्यों से बड़ी संख्या में युवा सहारनपुर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बिजनौर से बड़ी संख्या में युवा सहारनपुर जाने के लिए लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सवार हुए।
विज्ञापन
डिब्बे में चढ़ते शुरू कर दिया उत्पात मचाना
3 of 5
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
यात्रियों के मुताबिक डिब्बे में चढ़ते ही युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कभी सीट को लेकर विवाद तो कभी खिड़की की तरफ बैठने पर यात्रियों से उलझ पड़े। गाली गलौज करते हुए युवाओं ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा।
4 of 5
रुड़की स्टेशन पर उपद्रवी युवकों पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
समझाने पर महिलाओं और बुजुर्गों से अभद्रता करते हुए कई यात्रियों से इन्होंने मारपीट कर डाली। बार-बार चेन पुलिंग के बाद ट्रेन जब रुड़की से पहले ढंडेरा स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी फिर यात्रियों से भिड़ गए।